'नवाब पैदा हुआ है...', जन्म के तुरंत बाद दिखा बेबी बॉस का चिल अंदाज
मिस्र में पैदा हुए एक नवजात शिशु का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो जन्म के तुरंत बाद बेहद शांत और तनावमुक्त दिख रहा है।
HighLights
मिस्र में नवजात शिशु का शांत वीडियो वायरल।
जन्म के बाद बेफिक्र लेटा, 'बॉस बेबी' कहलाया।
तनावमुक्त जीवन जीने का अनोखा संदेश दिया।
डिजिटल डेस्क, काहिरा। पैदा होते ही जहां अधिकांश नवजात शिशु रोते-बिलखते हैं और नए वातावरण में ढलने की कोशिश करते हैं, वहीं मिस्र से सामने आए एक नन्हे बच्चे ने इंटरनेट का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।
अस्पताल के बिस्तर पर बेफिक्र लेटकर आराम फरमाते इस बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर देखा जा रहा है। उसका शांत और तनावमुक्त रवैया देखकर लोग हैरान हैं और कह रहे हैं कि इस बच्चे को जिंदगी जीने का सलीका जन्म लेते ही समझ आ गया है।
बाल रोग विशेषज्ञ ने कैमरे में कैद किया खास पल
काहिरा के जाने-माने नवजात शिशु विशेषज्ञ डॉ. इस्लाम एल्देह ने डिलीवरी के बाद के नियमित चेकअप का वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसे बाद इंस्टाग्राम पर साझा किया।
आमतौर पर डिलीवरी के तुरंत बाद बच्चे तेज आवाज में रोते हैं, लेकिन यह नन्हा मेहमान बेहद इत्मीनान से हाथ-पैर फैलाकर लेटा नजर आया। उसके चेहरे पर न किसी बात की जल्दबाजी दिखी और न ही कोई घबराहट, मानो उसे दुनिया की किसी भागदौड़ से कोई सरोकार ही न हो।
बॉस बेबी के अंदाज पर यूजर्स के मजेदार रिएक्शंस
बच्चे के इस अनोखे और शांत हाव-भाव ने सोशल मीडिया यूजर्स को हंसने पर मजबूर कर दिया है। वीडियो पर लाखों की संख्या में व्यूज आ रहे हैं और कमेंट सेक्शन में लोग मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई लोगों ने लिखा कि इस बच्चे ने पैदा होते ही अपनी पूरी जिंदगी की प्लानिंग कर ली है और इसे किसी तरह का तनाव नहीं लेना।
कुछ यूजर्स ने इसे असली बॉस बेबी करार दिया, जो जन्म लेते ही अपना रौब दिखा रहा है। लोगों ने चुटकी लेते हुए कहा कि यह बच्चा दुनिया में आते ही किसी फिल्म के मेन कैरेक्टर की तरह बर्ताव कर रहा है।
भागदौड़ भरी जिंदगी में बेफिक्री का अनोखा संदेश
डॉक्टर अक्सर नवजात बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण के वीडियो बनाते हैं, लेकिन इस बच्चे की बेमिसाल शांति ने इसे बेहद खास बना दिया। यूजर्स का कहना है कि रोजमर्रा की आपाधापी और मानसिक दबाव के बीच इस नन्हे बच्चे की बेफिक्र मुद्रा एक बड़ा सबक देती है कि कभी-कभी जिंदगी में बिना किसी तनाव के शांत बैठना ही सबसे बेहतर उपाय होता है। मिस्र से आए इस छोटे से क्लिप ने दुनियाभर के लोगों के चेहरों पर मुस्कान ला दी है।
