विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बीच पर रील बनाता रहा कपल, पानी की लहरों में फंसा बच्चा; वीडियो वायरल होने पर भड़के सोशल मीडिया यूजर्स

Published: Wed, 21 Oct 2026 02:33 PM (IST)

रील बनाने के जुनून में एक कपल समुद्र किनारे अपने बच्चे को लहरों में फंसा छोड़कर व्यस्त रहा। इसे लेकर ...और पढ़ें

HighLights

  1. कपल रील बनाने में व्यस्त, बच्चा लहरों में फंसा।

  2. समुद्र किनारे बच्चे की सुरक्षा को किया नजरअंदाज।

  3. एक अजनबी ने आकर बच्चे की जान बचाई।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रील्स का खुमार लोगों पर इस कद्र छाया है कि रील बनाने के चक्कर में कई तरह के हादसे हो जाते हैं। इसी तरह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें एक कपल रील बनाने के चक्कर में अपने बच्चे को भूल जाता है।

सोशल मीडिया पर सामने आया ये वीडियो समुद्र के पास का है, जिसमें एक छोटा बच्चा समुद्र की लहरों के बीच फंस जाता है। वहीं एक कपल रील बनाने में व्यस्त है।

वीडियो में दिखाई दे रहा बच्चा समुद्र की हर लहर के साथ पानी में बहता नजर आता है, लेकिन रील बनाने वाले कपल का ध्यान उसकी तरफ नहीं जाता। वहीं पीछे आकर एक और शख्स उस बच्चे को पकड़ लेता है, जिससे वो बच्चा पानी में डूबने से बच जाता है।

बच्चे का हाथ छूटने पर भी नहीं हुई चिंता

वीडियो में दिख रहा है कि कपल समुद्र किनारे टहलते हुए फोन या सेल्फी स्टिक से खुद को रिकॉर्ड कर रहा है। पानी के पास चलते समय महिला ने बच्चे का हाथ पकड़ा हुआ है। कुछ ही पल बाद, बच्चा फिसलकर रेत पर गिर जाता है और लहरों की चपेट में आ जाता है।

महिला कुछ पल के लिए पीछे मुड़कर देखती है, लेकिन फिर तुरंत कैमरे के सामने पोज देने लगती है, जबकि पुरुष वीडियो रिकॉर्ड करना जारी रखता है। बच्चा उथले पानी में लहरों से जूझ रहा है, लेकिन कपल का पूरा ध्यान अपनी रिकॉर्डिंग पर ही है।

मरियम नाम की महिला ने ये वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया और बताया कि यह घटना तब हुई जब वह अपने पति के साथ बीच पर गई थीं।

मरियम ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि कपल रील बनाने में इतना खोया हुआ था कि उन्हें इस बात का एहसास ही नहीं हुआ कि उनकी बेटी खतरे में है। उनके मुताबिक, एक अनजान व्यक्ति ने बीच में आकर बच्चे को बचा लिया, वरना वह लहरों में बह सकती थी।

इसके बाद वीडियो में ऐसा नजर आता है कि अनजान व्यक्ति को कपल को आवाज लगाता है, जिसके बाद वे लोग पीछे मुड़कर वापस जाते हैं।

सोशल मीडिया कंटेंट के प्रति बढ़ते जुनून पर सवाल उठाते हुए उन्होंने पूछा कि क्या रील बनाना इतना जरूरी हो गया है कि लोग अपने बच्चों की सुरक्षा को भी नजरअंदाज कर रहे हैं?

इस घटना की सटीक जगह, तारीख और इसमें शामिल लोगों की पहचान अभी पता नहीं चल पाई है। इस वीडियो की काफी आलोचना हो रही है। सोशल मीडिया यूजर्स सवाल उठा रहे हैं कि कपल ने बच्चे की तरफ ध्यान क्यों नहीं दिया।

यह भी पढ़ें- कैलिफोर्निया के हाईवे पर प्लेन क्रैश, डैशकैम वीडियो में कैद हुआ मंजर; बाल-बाल बचे 3 यात्री