विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'माफ कीजिए, बहुत देर हो गई...', कैलिफोर्निया की लाइब्रेरी में 46 साल बाद लौटी किताब पर मिला गुमनाम नोट

Published: Sun, 18 Jan 2026 12:36 PM (IST)

कैलिफोर्निया की सैन डिएगो काउंटी लाइब्रेरी में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। 'द इंक्रेडिबल जर्नी' नामक एक किताब, ...और पढ़ें

लाइब्रेरी में 46 साल बाद लौटी किताब। प्रतीकात्मक तस्वीर

लाइब्रेरी में 46 साल बाद लौटी किताब। प्रतीकात्मक तस्वीर

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका के कैलिफोर्निया से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। आमतौर पर किताबें पढ़ने के शौकीन लोग लाइब्रेरी से किताब ले आते हैं और उसे पढ़कर वापस कर देते हैं। मगर, कैलिफोर्निया की एक लाइब्रेरी में एक किताब 46 साल बाद वापस लौटी है।

ये मामला कैलिफोर्निया की सैन डिएगो काउंटी लाइब्रेरी का है। एक व्यक्ति ने 'द इंक्रेडिबल जर्नी' नामक बुक पढ़ने के लिए ली थी। उसे ये किताब 1980 में लौटानी थी। मगर वो किताब 46 साल बाद अब लाइब्रेरी पहुंची है।

लाइब्रेरी का रखरखाव करने वाले कोल्डवेन ने बताया कि किताब भेजने वाले व्यक्ति ने अपना नाम नहीं लिखा था। उसने काफी रिसर्च के बाद किताब को वापस भेजा। किताब के साथ एक गुमनाम नोट भी था, जिसपर लिखा था कि माफ कीजिए, बहुत देर हो गई। इसके साथ उस व्यक्ति ने नोट में एक स्माइली फेस भी बनाया था।