विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ram Temple: गुजरात के सिद्धार्थ दोशी ने अपनी जगुआर कार को किया 'राममय', तस्वीरें देख कर आप भी हो जाएंगे खुश

Published: Sat, 20 Jan 2024 11:02 AM (IST)Updated: Sat, 20 Jan 2024 11:33 AM (IST)

पूरे देश में राम मंदिर को लेकर धूम मची हुई है। लोगों में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर काफी ...और पढ़ें

गुजरात के सिद्धार्थ दोशी ने अपनी जगुआर कार को किया 'राम' मय (फोटो सोर्स- सिद्धार्थ दोशी X हैंडल)
गुजरात के सिद्धार्थ दोशी ने अपनी जगुआर कार को किया 'राम' मय (फोटो सोर्स- सिद्धार्थ दोशी X हैंडल)

HighLights

  1. राम मंदिर की थीम पर सजी जगुआर कार
  2. सोशल मीडिया पर तस्वीरें हो रही वायरल

ऑनलाइन डेस्क, नई दिल्ली। पूरे देश में राम मंदिर को लेकर धूम मची हुई है। लोगों में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। राम मंदिर को लेकर देश के लोग अलग-अलग तरह से उत्सव मनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। लोग अपने-अपने स्तर पर राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में भी भाग लेते हुए दिख रहे हैं।

वहीं, गुजरात के एक शख्स सिद्धार्थ दोशी ने अपनी जगुआर कार को राम मंदिर के रंग में रंग लिया है। उनकी कार की कई फोटोज सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। जिसे देखकर आप भी खुश हो जाएंगे। 

वहीं, सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ दोशी की जगुआर कार की कई फोटोज भी वायरल हो रही हैं जिसे देख लोग उनकी प्रशंसा कर रहे हैं। 

सिद्धार्थ दोशी ने अपने X हैंडल पर 17 जनवरी को एक ट्वीट किया था। जिसमें उन्होंने लिखा, सूरत से अयोध्या जाते समय आणंद पहुँचकर आणंद के स्थानीय सांसद मितेशभाईबजप जी ने स्वागत और अभिनंदन किया और यात्रा के लिए शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया।

सिद्धार्थ ने G20 के रंगों में भी रंगी थी अपनी कार

वहीं, न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, गुजरात के रहने वाले सिद्धार्थ दोशी ने G20 समिट के दौरान भी लोगों में जागरूकता फैलाने का काम किया था। उन्होंने अपनी जगुआर कार को भारत की जी20 प्रेसीडेंसी-थीम पर तैयार कराया था। दोशी ने कहा था कि भारत द्वारा जी20 समूह की मेजबानी करना सभी देशवासियों के लिए गौरव का क्षण है।

G20 समिट के दौरान सिद्धार्थ ने एक ट्वीट कर अपनी जगुआर कार की कई तस्वीरें भी अपने सोशल मीडिया X हैंडल पर पोस्ट की थीं। 

यह भी पढ़ें- 'ऐतिहासिक नहीं, पौराणिक घटना है प्रभु श्रीराम के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा', स्वामी मैथिलीशरण ने दिया Ram Mandir से जुड़े हर सवाल का जवाब

यह भी पढ़ें- 'प्राण-प्रतिष्ठा से पहले नहीं खोली जा सकती आंख', रामलला की मूर्ति की वायरल फोटो पर मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास सख्त; दी चेतावनी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।