विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Viral Video : शैतानी कर याद दिला दी नानी! बच्चे ने कुछ यूं किया परेशान, डर के जाग गई शेरनी मां

By Ashisha Singh RajputEdited By: Ashisha Singh Rajput
Published: Tue, 08 Aug 2023 04:27 PM (IST)

Viral Video सोशल मीडिया पर एक शेरनी को उसके बच्चे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो ...और पढ़ें

सोशल मीडिया पर एक ऐसे शरारती शेर के बच्चे का वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर एक ऐसे शरारती शेर के बच्चे का वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है।

नई दिल्ली, जेएनएन। सोशल मीडिया पर आए दिन ढेरों वीडियो वायरल होते रहते है। ये वीडियो एक से बढ़कर एक होते हैं। कई बार इन विडियोज को देखकर हंसी नहीं रुकती तो कई बार कुछ वीडियो भावुक कर देते हैं। वहीं, बात शेर के बच्चों की करें तो ये बेहद क्यूट और शैतान होते हैं।

शेरनी डरी अपने ही बच्चे से

सोशल मीडिया पर एक ऐसे शरारती शेर के बच्चे का वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो की शुरुआत में एक शेर के छोटे से बच्चे को देखा जा सकता है कि किस तरह यह छोटा सा बच्चा अपनी शेरनी मां को डरा देता है।

वीडियो में छोटा बच्चा बड़ी ही बुद्धिमानी से अपनी मां को डराने की प्लानिंग करता हुआ नजर आ रहा है। वह दबे कदमों से आकर अपनी मां को चौंका देता है।

शेर के बच्चे का वीडियो हुआ वायरल

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर 'ब्यूटनगीबिडन' नाम के हैंडल से शेयर किया गया है। जिसके बाद से यह तेजी से वायरल होने लगा। इस वीडियो पर 10 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, 293 हजार से भी ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है। इसके साथ ही 65हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को रिट्वीट किया है। यह संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। ‌इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स भर-भरकर कमेंट भी कर रहे हैं।

एक सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा, 'वाह क्या शानदार वीडियो है।' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'मेरी तो हंसी ही नहीं रुक रही।'