विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Viral Video : पानी के नल को बंद और खोलने की बिल्ली ने उठाई जिम्मेदारी, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी

By Ashisha Singh RajputEdited By: Ashisha Singh Rajput
Published: Tue, 08 Aug 2023 06:17 PM (IST)

Viral Video सोशल मीडिया पर एक बिल्ली का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में यह बिल्ली ...और पढ़ें

वीडियो में यह बिल्ली वाटर बोतल के नल के पास अपने दोनों पैरों के सहारे खड़ी है।
वीडियो में यह बिल्ली वाटर बोतल के नल के पास अपने दोनों पैरों के सहारे खड़ी है।

नई दिल्ली, जेएनएन। सोशल मीडिया पर आए दिन ढेरों वीडियो वायरल होते रहते है। ये वीडियो एक से बढ़कर एक होते हैं। वहीं, जानवरों के वीडियो तो हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। कई बार इन विडियोज को देखकर हंसी नहीं रुकती तो कई बार कुछ वीडियो भावुक कर देते हैं।

बात बिल्लियों की करें तो बिल्लियों के नखरे हमेशा टॉप पर रहते हैं। यही कारण है कि बिल्लियों को एटीट्यूड वाली भी कहा जाता है। सोशल मीडिया पर इनके वीडियो लोगों को खूब लुभाते हैं।

बिल्ली ने की आदमी की हेल्प

सोशल मीडिया पर एक ऐसे शरारती बिल्ली का वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो की शुरुआत में दिखा जा सकता है कि किस प्रकार एक बिल्ली वाटर कूलर से पानी निकालने में एक आदमी की मदद कर रही है।

वीडियो में यह बिल्ली वाटर बोतल के नल के पास अपने दोनों पैरों के सहारे खड़ी है। जब जब आदमी को बोतल से पानी लेना हो रहा है तो यह नल खोल देती है और जब गिलास भर जाती है तो वह नल बंद कर देती है।

बिल्ली का वीडियो हुआ वायरल

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर 'ब्यूटनगीबिडन' नाम के हैंडल से शेयर किया गया है। जिसके बाद से यह तेजी से वायरल होने लगा। इस वीडियो पर 2.9 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, 63 हजार से भी ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है। इसके साथ ही 45 हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को रिट्वीट किया है। यह संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। ‌इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स भर-भरकर कमेंट भी कर रहे हैं।

एक सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा, 'वाह क्या शानदार वीडियो है।' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'मेरी तो हंसी ही नहीं रुक रही।'