Holi 2024: 24 या 25 मार्च, कब है होली? जानें सही डेट और शुभ मुहूर्त
Holi 2024: हर वर्ष फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि पर होली मनाई जाती है। यह पर्व भारत समेत विश्व के कई देशों में मनाया जाता है। दो दिनों के पर्व होली के पहले दिन होलिका दहन किया जाता है। इसके अगले दिन होली मनाई जाती है। इस दिन लोग एक दूसरे को रंग और गुलाल लगाते हैं। वहीं, बच्चे पिचकारी में रंग भरकर हमउम्र बच्चों पर रंग डालते हैं। इस अवसर पर लोग ईर्ष्या और द्वेष या एक दूसरे की गलती को भुलाकर गले लगाते या मिलते हैं। साथ ही मिठाइयां खिलाकर होली की शुभकामनाएं देते हैं। हालांकि, होली की तिथि को लेकर लोग दुविधा में हैं। आइए, होली की सही डेट एवं शुभ मुहूर्त जानते हैं-