Virat-Anushka 2nd Baby : दूसरी बार पेरेंट्स बने अनुष्का-विराट, बेटे का नाम रखा "अकाय" जाने अर्थ?
Virat-Anushka 2nd Baby : एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के घर एक बार फिर किलकारी गूंजी है। ये कपल दूसरी बार पेरेंट्स बना है। पिछले काफी समय से कयास लगाए जा रहे थे कि अनुष्का प्रेगेंट है और जल्द मां बनने वाली हैं। अब इन कयासों का एक्ट्रेस ने विराम लगा दिया है। अभिनेत्री ने मंगलवार यानी 20 फरवरी को सोशल मीडिया पर खुद अपने मां बनने की खुशखबरी शेयर की है।