विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 12, 2011 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अन्तर्मुखी व विद्रोही कथाकार थे इलाचन्द्र जोशी

By Edited By:
Published: Mon, 12 Dec 2011 09:16 PM (IST)

News Article Hero Image

-अल्मोड़ा में जन्मे जोशी ने शैशवकाल में ही लेखन कार्य किया था शुरू

-साहित्यकार जोशी के जन्म दिवस पर विशेष

जाका, नैनीताल : मनोविज्ञान को अपनी कला तथा साधना का मूल आधार बनाकर मध्यवर्ग विशेषकर निम्न मध्यवर्ग के मनोविकारग्रस्त व्यक्तियों की जीवनगत अनुभूतियों एवं कल्पनाओं का विश्लेषण करने वाले साहित्यकार डा. इलाचन्द्र जोशी का आज जन्मदिवस है। मानव के अहभाव पर कुठारघात कर निर्भयपूर्वक जीवन की नव व्याख्या करने वाले इलाचन्द्र जोशी का जन्म 13 दिसंबर 1902 को अल्मोड़ा के मल्ला दनिया में एक मध्मवर्गीय परिवार में हुआ था।

इलाचन्द्र जोशी के पिता पंडित चन्द्र बल्लभ जोशी संगीत के विद्वान थे। वह वन विभाग में चीफ कंजरर्वेटर के सचिव भी थे। शैशवकाल से ही उन्होंने लेखन कार्य आरम्भ कर दिया था। सातवींकक्षा में पढ़ते समय अल्मोड़ा में सुधाकर नाम से एक हस्तलिखित साहित्यिक मासिक पत्रिका निकाली थी। जिसमें कविवर सुमित्रानंदन पंत और सुप्रसिद्ध नाटककार गोविंद बल्लभ पंत की भी रचनाएं प्रकाशित होती रही। 1914 में बारह वर्ष की आयु में सर्वप्रथम कहानी सजनवा शीर्षक से जयशंकर प्रसाद की हिन्दी गल्पमाला में प्रकाशित हुई। उन्होंने एक दर्जन उपन्यासों व 50 से अधिक कहानियां लिखी। लज्जा, घृणामयी, सन्यासी, जहांज का पंछी व मणिमाला उपन्यास काफी चर्चित रहे। संस्कृत, बंगला, मराठी, गुजराती, उर्दू, अंग्रेजी, फ्रेंच और जर्मन भाषाओं के आधिकारिक रूप से जानकार जोशी छोटी अवस्था में ही भागकर कलकत्ता पहुंचे। वहां उनकी मुलाकात 1923 में बंगला के श्रेष्ठ उपन्यासकार शरतचन्द्र चट्टोपाध्याय से हुई। परिचय कालांतर में घनिष्ठ आत्मीयता में परिणत हो गई। शरत बाबू ने युवा जोशी में दबे कलाकार को उभारा। कलकत्ता में शरद के साथ रहते हुए तथा फक्कड़ों सा जीवन व्यतीत करते हुए उन्हें यथार्थ जीवन के अनेक कटु अनुभव प्राप्त हुए। 14 दिसंबर 1982 को उनका इलाहाबाद में देहवसान हो गया। दुर्भाग्य से स्व. जोशी के साहित्य पर वाछंनीय कार्य साहित्य जगत ने नहीं किया।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।