Move to Jagran APP

यमुना का जलस्तर बढ़ने से नदी के बीच में फंसा वाहन

गुरुवार रात को हुई मूसलाधार बारिश से खरादी-नगाणगांव को जोड़ने वाला पुल बह गया

By JagranEdited By: Published: Fri, 17 Jul 2020 10:14 PM (IST)Updated: Sat, 18 Jul 2020 06:08 AM (IST)
यमुना का जलस्तर बढ़ने से नदी के बीच में फंसा वाहन
यमुना का जलस्तर बढ़ने से नदी के बीच में फंसा वाहन

संवाद सूत्र, बड़कोट: गुरुवार रात को हुई मूसलाधार बारिश से खरादी-नगाणगांव को जोड़ने वाला अस्थाई मार्ग यमुना का जल स्तर बढ़ने से बह गया है। शुक्रवार की सुबह नदी के उफान में एक मैक्स वाहन भी फंसा। वाहन में चालक सहित कुछ सवारियां बैठी हुई थी। जिन्हें स्थानीय युवाओं ने हिम्मत दिखाकर बाहर निकाला। साथ ही वाहन को भी बाहर निकाला गया।

loksabha election banner

भारी बारिश के कारण यमुना नदी के जलस्तर बढ़ने से नौगांव ब्लॉक के अंतर्गत धारमंडल क्षेत्र को जाने वाले मोटर मार्ग पर रवाड़ा में मोटर पुल के पुनर्निर्माण नहीं हो पाने से लोगों की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। यमुना का जलस्तर जब तक कम था तब तक तो नदी में बनाए वैकल्पिक मार्ग से ग्रामीण आवाजाही करते थे, लेकिन गुरुवार की रात की बारिश से वैकल्पिक मार्ग बह गया। शुक्रवार को एक मैक्स वाहन नगाण गांव से सवारियों को लेकर बड़कोट आ रहा था। उसी दौरान वाहन उफान में फंस गया। तभी स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और वाहन में फंसे चालक सहित सवारियों को सुरक्षित बाहर निकाला। बाद में वाहन को भी खींच कर सुरक्षित स्थान पर निकाला गया।

दरअसल यमुना नदी पर मोटर पुल बना हुआ था, जो बीते सात साल पहले यमुना नदी में आई बाढ़ में बह गया था, तब से लेकर अब तक यहां मोटर पुल का निर्माण पूरा नहीं हो सका। जिससे क्षेत्र के ग्रामीणों को यमुना नदी से ही अपने वाहनों को आर-पार करवाना पड़ता है और यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से आवागमन बाधित हो जाता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.