छोटी दीपावली पर उत्तरकाशी में खेला भैलो
जागरण संवाददाता उत्तरकाशी आदर्श रामलीला समिति की ओर से छोटी दीपावली के अवसर पर
जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी :
आदर्श रामलीला समिति की ओर से छोटी दीपावली के अवसर पर एक दीप शहीदों के नाम कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर लोगों ने सामूहिक रूप से परंपरागत भैलो खेला। साथ ही रामलीला मंच पर दीये जलाकर शहीदों को याद किया गया।
शनिवार शाम को रामलीला मैदान में छोटी दीपावली का कार्यक्रम आयोजित किया गया। सबसे पहले दीये जलाकर शहीदों को याद नमन किया गया। जिसके बाद गीत और भैलो कार्यक्रम आयोजित किया गया। ढोल की थाप पर लोगों ने भैलो खेला। उड़द की दाल की पकोड़ियां बनाई गई। इस मौके पर रामलीला समिति के महासचिव भूपेश कुडियाल, अध्यक्ष रमेश चौहान, अजय प्रकाश बडोला, उमेश प्रसाद बहुगुणा, तस्दीक खान, सुमन राणा, आरविद राणा, केसर सजवाण, जयेन्द्र सिंह पंवार, रुकम सिंह रमोला, पुष्पा बहुगुणा, जगदंबा चौहान, गीता पयाल आदि मौजूद थे।
---------------
विश्वनाथ मंदिर में जलाए 2100 दीये छोटी दीपावली के पर्व पर विश्वनाथ मंदिर में वर्षों से चली आ रही दीया जलाने की परंपरा अभी भी बरकरार है। शनिवार शाम को छोटी दीपावली पर बच्चों ने बड़े उत्साह से पहले मंदिर में रंगोली तैयार की। जिसके बाद दिये सजाने का काम शुरू हुआ। पूरे परिसर में शाम के समय 21 सौ दीये जलाए गए। इस मौके पर महंत अजय पुरी ने बताया कि श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में छोटी दीपावली पर्व पर यह परंपरा वर्ष से चली आ रही है। इस परंपरा को आगे बढ़ाया जा रहा है। लोगों ने मंदिर के अलावा दीपोत्सव पर अपने घरों में भी दीये जलाएं। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट, कर्नल अमित बिष्ट सहित अन्य लोग मौजूद रहे।