विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Landslide in Uttarkashi: भूस्खलन से गंगोत्री-यमुनोत्री नेशनल हाईवे रहा बंद, फंसे रहे कई वाहन; रात में हटा मलबा

By Jagran NewsEdited By: Swati Singh
Published: Wed, 24 May 2023 08:41 AM (IST)

Landslide in Uttarkashiयमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ-साथ गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी भूस्खलन के कारण लोगों को परेशानी हुई। राष्ट्रीय ...और पढ़ें

Landslide in Uttarkashi: भूस्खलन से गंगोत्री-यमुनोत्री नेशनल हाईवे रहा बंद,
Landslide in Uttarkashi: भूस्खलन से गंगोत्री-यमुनोत्री नेशनल हाईवे रहा बंद,

उत्तरकाशी, जागरण संवाददाता। उत्तराखंड में भूस्खलन के चलते यातायात प्रभावित है। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन के कारण कई घंटों तक लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर किसाला के पास भूस्खलन होने से मार्ग छह घंटे अवरुद्ध रहा। यहां पर यातायात को रोक दिया गया। भूस्खलन के कारण गाड़ियों की लंबी कतारें यहां देखने को मिली।

यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ-साथ गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी भूस्खलन के कारण लोगों को परेशानी हुई। राष्ट्रीय राजमार्ग पर धरासू बैंड के पास दो घंटे अवरुद्ध रहा है। इस दौरान तीर्थयात्रियों के सैकड़ों वाहन फंसे रहे। तीर्थयात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।

राष्ट्रीय राजमार्ग पर गिरने लगे भारी बोल्डर

पुलिस और प्रशासन दोनों ही यात्रियों की सुविधा के लिए लगातार काम कर रहे हैं। भूस्खलन के देखते हुए पुलिस की ओर से यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुथनौर और पाली गाड़ के पास तीर्थयात्रियों को रोका गया था। राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी बोल्डर गिर रहे थे, जिसको देखते हुए तुरंत ही यातायात को रोक दिया गया। राजमार्ग अवरुद्ध होने से दोनों ओर से वाहनों की लंबी कतार लग गई। लोगों को भूस्खलन के कारण कई घंटों तक इन लाइन में लगकर इंतजार करना पड़ा।

बारिश के बाद यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ भूस्खलन

मंगलवार की शाम को गंगा घाटी और यमुना घाटी में वर्षा हुई। भारी बारिश के कारण अब एक बार फिर से किसाला के पास भूस्खलन जोन सक्रिय हुए। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के किसाला भूस्खलन जोन में शाम सात बजे भारी बोल्डर यमुनोत्री हाईवे पर गिरे हैं। इस दौरान हाईवे पर गुजर रहे वाहन बाल-बाल बचे। हाईवे अवरुद्ध होने के कारण दोनों ओर से तीर्थ यात्रियों के वाहनों की लंबी कतार लगी।मार्ग अवरुद्ध होने के कारण किसाला से यमुनोत्री की ओर तीर्थयात्रियों के 200 से अधिक वाहन फंसे।

रात एक बजे निकाले गए वाहन

भूस्खलन के बाद मलबे को सड़क से हटाने के लिए प्रशासन की ओर से तुरंत काम शुरू हुआ। मंगलवार रात एक बजे मार्ग सुचारू हुआ। आधी रात को इस मार्ग से मलबा हटाकर यहां फंसे वाहनों को निकाला गया। तीर्थयात्रियों के वाहन निकल पाए और लोगों ने राहत की सांस ली।

यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग आधी रात को हुआ सुचारू

वहीं गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर धरासू के पास भूस्खलन हुआ। भूस्खलन होने से राष्ट्रीय राजमार्ग दो घंटे अवरुद्ध रहा। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग रात 12.30 बजे सुचारू हुआ। रात में ही सड़क को साफ करने का काम शुरू किया गया और आधी रात को यातायात के लिए ये मार्ग एक बार फिर से खोल दिया गया। यहां फंसे वाहनों को निकाला गया।