उत्तराखंड में खौफनाक हत्याकांड: भतीजे ने पहले कुल्हाड़ी से काटे चाचा के हाथ, फिर धड़ से अलग कर दी गर्दन
उत्तरकाशी के मोरी ब्लॉक में भतीजे ने चाचा के हाथ काटकर कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। पुलिस फरार आरोपी सुमन ...और पढ़ें

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सूत्र जागरण, पुरोला (उत्तरकाशी)। मोरी विकासखंड के बरी गांव के दांताधार तोक में चाचा की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या कर फरार भतीजे का चौबीस घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। वहीं, बीते मंगलवार को हत्या की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची टीम को भी हत्या कारणों का पता नहीं चल पाया, जिसके बाद पुलिस की एक ओर टीम पूछताछ के लिए गांव रवाना हुई है।
बता दें कि बीते सोमवार को मोरी ब्लाक के बरी गांव के दांता धार तोक में रिश्ते में चाचा-भतीजे के बीच किसी बात पर कहासुनी हो गई थी, जिस पर भतीजे ने पहले चाचा के हाथ काटे और फिर गर्दन काटकर मार डाला था। घटना की सूचना पर मोरी थाना पुलिस ने मृतक के स्वजनों एवं ग्रामीणों से वारदात के बारे में पूछताछ तो की, लेकिन गमगीन माहौल के चलते पुलिस शव का पंचनामा प्रक्रिया पूरी करने में लगी रही।
वहीं, तहसील मुख्यालय मोरी से घटना स्थल 62 किमी व सड़क की बदहाली के चलते पुलिस देर रात को मृतक के स्वजनों के साथ शव मोरी लेकर आई। मंगलवार सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांव भेजा गया।
दूसरी ओर मोरी थानाध्यक्ष दीपक रावत ने बताया कि मृतक के स्वजनों व ग्रामीणों से काफी पूछताछ के बाद भी दोनों परिवारों के बीच किसी प्रकार की कोई पारिवारिक या जमीन विवाद एवं कोई रंजिश का पता नहीं चला है।
यह भी पढ़ें- उत्तरकाशी में नवजात की मौत के बाद मां ने भी तोड़ा दम, बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं पर उठे सवाल
प्रत्यक्षदर्शियों ने घटना के बारे पूछताछ में बताया कि करम चंद अपनी गाड़ी लेकर मोरी जा रहा था, होटल में बैठे तीन-चार लोग आपस में बात चीत कर रहे थे, तभी सुमन चंद ने कुल्हाड़ी से करम चंद के हाथों-गर्दन पर वार कर घटना स्थल से फरार हो गया। थानाध्यक्ष रावत ने बताया कि मृतक की पत्नी विरमा देवी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर फरार आरोपित की गिरफ्तारी, घटना के बारे में पूछताछ को मंगलवार को पुलिस टीम को दांता धार व बरी गांव भेज दिया गया है व जल्दी ही फरार आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
क्षेत्र में डर व दहशत का है माहौल
दिन दहाड़े घटित हुई इस घटना के चलते सेवा, बरी, धोला एवं हड़वाडी गांव में डर व दहशत का माहौल है। मृतक करम चंद के भाई परम चंद व धरम चंद ने बताया कि तीन-चार वर्ष पहले करम चंद एवं अन्य ग्रामीणों ने पूर्व प्रधान सुमन चंद्र की दादी के कार्यों की जांच की मांग की थी, तब से आरोपित ने करम चंद एवं गांव के एक दो लोगों को मारने की धमकी दी थी।
सुमन चंद साइको किस्म का व्यक्ति है तथा अब गांव व क्षेत्र में घटना के बाद से दशहत का माहौल है। वहीं, मृतक के भाइयों, पत्नी बिरमा ने आरोपित की तत्काल गिरफ्तारी व कठोर कार्रवाई करने की मांग की है।
