यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Uttarkashi: 16 दिनों से झील में डूबा है गंगोत्री हाईवे का 100 मीटर हिस्सा, यातायात बाधित
उत्तरकाशी में हर्षिल-धराली के पास बनी कृत्रिम झील की वजह से गंगोत्री हाईवे का 100 मीटर हिस्सा 16 दिनों से ...और पढ़ें

HighLights
- गंगोत्री हाईवे का 100 मीटर हिस्सा डूबा
- कृत्रिम झील बनी बड़ी समस्या
जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी । बीते 16 दिनों से गंगोत्री हाईवे का 100 मीटर हिस्सा हर्षिल-धराली में बनी कृत्रिम झील के कारण डूबा हुआ है। चैनलाइजेशन के काम के बावजूद झील को खोलने में आशातीत सफलता नहीं मिल पा रही है।
हालांकि, पूर्व में चैनलाइजेशन के काम से झील का पानी कुछ कम जरूर हुआ था, लेकिन वर्तमान में झील के बीच में सिल्ट ऊपर आने से नदी का बहाव गंगोत्री हाईवे की ओर हो गया है। इस कारण हाईवे का करीब 100 मीटर हिस्सा जलमग्न है।
पूर्व में भी सेना की ओर से बैक हो लोडर से झील खोलने का प्रयास किया गया था, लेकिन वह मशीन झील में दलदल के चलते डूब गई थी, इसके बाद से सेना ने यहां दोबारा मशीन नहीं उतारी।
गत शनिवार को झील का जलस्तर कुछ कम होने पर प्रशासन की पहल पर यहां सेना से दोबारा अपनी मशीन उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया था, तब जाकर सेना ने यहां गत मंगलवार को अपनी मशीन उपलब्ध कराई।
हालांकि, झील के कारण दलदली भूमि होने से यहां मशीन के संचालन में दिक्कत आ रही थी। इसके चलते बुधवार से यहां मशीन से चैनलाइजेशन का काम फिर बंद कर दिया गया है।
