विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तरकाशी के मोरी में आग का तांडव, दोमंजिला मकान खाक

Published: Wed, 11 Nov 2026 05:03 PM (IST)

पुरोला के मोरी प्रखंड के सिदरी गांव के फफराला तोक में देर रात आग लगने से दिनेश कुमार का दोमंजिला लकड़ी का आवासीय भवन जलकर राख हो गया।

लकड़ी का दोमंजिला आवासीय भवन जलकर राख हो गया। जागरण

लकड़ी का दोमंजिला आवासीय भवन जलकर राख हो गया। जागरण

HighLights

  1. सिदरी गांव के फफराला तोक में भीषण आग लगी

  2. दिनेश कुमार का दोमंजिला लकड़ी का मकान जलकर राख

  3. ग्रामीणों ने बच्चों और महिलाओं को सुरक्षित बचाया

संवाद सूत्र, पुरोला। मोरी प्रखंड के सिदरी गांव के फफराला तोक में मंगलवार देर रात आग लगने से लकड़ी का दोमंजिला आवासीय भवन जलकर राख हो गया।

आग इतनी विकराल थी कि पीड़ित परिवार घर में रखा राशन, कपड़े और अन्य सामान तक नहीं बचा पाया। गनीमत रही कि ग्रामीणों ने समय रहते मौके पर पहुंचकर आग की लपटों के बीच फंसे बच्चों और महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि या पशुहानि नहीं हुई।

किसी प्रकार की जनहानि या पशुहानि नहीं

जानकारी के अनुसार, फफराला तोक निवासी दिनेश कुमार का परिवार मंगलवार देर रात घर में सो रहा था। इसी दौरान अचानक मकान में आग लग गई। आग की लपटें उठती देख आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए।

ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए मकान के भीतर फंसे बच्चों और महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाला। हालांकि, आग इतनी तेजी से फैली कि घर में रखा राशन, कपड़े और अन्य घरेलू सामग्री जलकर राख हो गई।आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

सूचना मिलने पर मोरी से राजस्व टीम नुकसान का आंकलन करने मौके पर पहुंची।एसडीएम मुकेश रमोला ने बताया कि सिदरी गांव के फफराला तोक में दिनेश के दोमंजिला मकान में आग लगने से घरेलू सामान जलने की सूचना मिली है।

घटना में कोई जनहानि या पशुहानि नहीं हुई है। नुकसान का आंकलन करने के लिए राजस्व टीम मौके पर पहुंच गई है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।