यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Uttarkashi Cloudburst Photos: बादल फटा... मलबा गिरा और पलभर में बदल गया सब; तस्वीरों में देखिए उत्तरकाशी का भयावह मंजर
Uttarkashi Cloudburst उत्तरकाशी में मंगलवार को हर्षिल स्थित भारतीय सेना शिविर से लगभग चार किलोमीटर दूर धराली गांव के पास ...और पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Uttarkashi Cloudburst: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में मंगलवार को हर्षिल स्थित भारतीय सेना शिविर से लगभग चार किलोमीटर दूर, धराली गांव के पास बादल फट गया। इससे भारी तबाही मच गई। पानी के साथ आए मलबे की चपेट में कई मकान, होटल और होम स्टे आ गए। दर्जनों लोगों के लापता होने की खबर है। राहत और बचाव कार्य जारी है। तबाही के इस भयावह मंजर को तस्वीरों के जरिए समझते हैं...

गंगोत्री धाम का प्रमुख पड़ाव धराली खीर गंगा नदी में बादल फटने से आए सैलाब से तबाह हो गया। मंगलवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे अचानक आए सैलाब के चलते चारों और पसरा मलबा ही मलबा फैल गया।
.jpeg)
बादल फटने की वजह से करीब 15 से 20 होटल व घरों को नुकसान की सूचना है। जिला प्रशासन के अनुसार आपदा में चार लोगों के मौत की हो चुकी है।

पानी के साथ आए मलबे की चपेट में कई मकान, होटल और होम स्टे आ गए।
.jpeg)
धराली के ठीक सामने स्थिति मुखबा गांव से लोगों से खीर गंगा नदी में आए सैलाब मोबाइल में कैद किया, कुछ ही देर में जलप्रलय के वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित होने लगे।

आपदा की सूचना पर एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सेना, पुलिस, राजस्व, आपदा प्रबंधन आदि की टीमों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरु कर दिया है।

सैलाब की दिल दहलाने वाले कई वीडियो सामने आए हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ ही पलों में पूरा इलाका मलबे से ढक गया।

यह भी पढ़ें- Uttarkashi Cloudburst: उत्तरकाशी में आए जलप्रलय पर PM मोदी ने जताया दुख, CM धामी को हर संभव मदद का दिया आश्वासन
