Move to Jagran APP

Uttarkashi News: ओवरस्पीड कार खाई में गिरी, पांच की मौत, रिश्तेदार की मौत पर शोक जताने जा रहे थे कार सवार

उत्‍तरकाशी में यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर कल्याणी के पास नौगांव पलेठा जा रही वैगनआर कार दुर्घटना में पांच की मौत हुई है जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई है। 24 घंटे के अंतराल में उत्तराखंड में दूसरी बड़ी सड़क दुर्घटना है।

By Jagran NewsEdited By: Sunil NegiPublished: Sat, 19 Nov 2022 01:13 PM (IST)Updated: Sat, 19 Nov 2022 07:27 PM (IST)
Uttarkashi News: ओवरस्पीड कार खाई में गिरी, पांच की मौत, रिश्तेदार की मौत पर शोक जताने जा रहे थे कार सवार
यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर कल्याणी के पास नौगांव पलेठा जा रही वैगनआर कार दुर्घटना में पांच की मौत हुई ।

जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी : यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर कल्याणी के पास नौगांव पलेठा जा रही वैगनआर कार दुर्घटना में पांच की मौत हुई है, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई है, जिसे दून अस्पताल रेफर किया गया है। मृतकों में तीन पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। ये सभी आपस में रिश्तेदार हैं। इस दुर्घटना का कारण तेज रफ्तार और नींद की झपकी माना जा रहा है। जहां पर यह घटना हुई, वहां पर राजमार्ग 21 फीट से अधिक चौड़ा है, लेकिन उस स्थान पर क्रैश बैरियर और पैराफिट नहीं बने हुए हैं।

loksabha election banner

24 घंटे के अंतराल में दूसरी बड़ी सड़क दुर्घटना

24 घंटे के अंतराल में उत्तराखंड में दूसरी बड़ी सड़क दुर्घटना है। शुक्रवार को चमोली जनपद में मैक्स दुर्घटना में 12 व्यक्तियों की मौत हुई थी। छह माह के अंतराल में राज्य में यह चौथी दुर्घटना है। इन चार दुर्घटनाओं में 77 व्यक्तियों की मौत हुई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस घटना पर गहरा दुख जताते हुए मृतकों के स्वजन को दो-दो लाख रुपये और घायल के निश्शुल्क उपचार की व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। साथ ही घटना की मजिस्ट्रेटी जांच के भी आदेश दिए हैं।

10 बजे पलेठा गांव के लिए निकले थे

शनिवार सुबह करीब 10 बजे तिलोथ (उत्तरकाशी) निवासी अमर सिंह अपनी पत्नी रामकली, गंगी देवी और अन्य तीन रिश्तेदारों के साथ नौगांव विकासखंड के पलेठा गांव के लिए निकले थे। पलेठा गांव में कुछ दिन पूर्व अमर सिंह के रिश्तेदार की मृत्यु हुई थी और यह सभी वहां श्रद्धांजलि देने जा रहे थे। कार को अमर सिंह का रिश्तेदार बलबीर चौहान चला रहा था। करीब 12.30 बजे कार यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के कल्याणी स्थित अचानक होटल से कुछ दूरी पर कार अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

एसडीआरएफ ने भी चलाया रेस्क्यू अभियान

इस दौरान धरासू आ रही बस में सवार ग्रामीण नरेश बिजल्वाण, चिरंजीलाल, सुमित बिजल्वाण, प्रवीण आदि गहरी खाई में उतरे और दुर्घटनाग्रस्त कार के पास पड़ी घायल रामकली पत्नी अमर सिंह को लेकर सड़क पर पहुंचे। साथ ही धरासू पुलिस व राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) ने भी घटनास्थल पर पहुंच कर रेस्क्यू अभियान चलाया। घटना में अमर सिंह (70) निवासी तिलोथ उत्तरकाशी, गंगी देवी (67) पत्नी अमर सिंह निवासी उत्तरकाशी, प्रेमलाल (65) निवासी टीचर कालोनी उत्तरकाशी, श्यामली देवी (52) पत्नी प्रेम लाल व बलबीर चौहान (67) पुत्र कुंदन सिंह निवासी बड़कोट उत्तरकाशी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

मुख्‍यमंत्री ने जताया शोक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद उत्तरकाशी के यमुनोत्री हाइवे पर ब्रह्मखाल के समीप हुई वाहन दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना की मजिस्ट्रीयल जांच और मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की सहायता राशि देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने दुर्घटना में घायल के निश्‍शुल्क उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए हें।

यह भी पढ़ें: Chamoli News: चमोली में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरा यात्रियों से भरा वाहन; देखें घटनास्‍थल की तस्‍वीरें

ऋषिकेश में गूलर पुल से नीचे गिरी एक कार

आज शनिवार सुबह दिल्ली से बदरीनाथ दर्शन के लिए जा रहे एक परिवार की कार गूलर पुल के पास हादसे का शिकार हो गई। कार अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर गई। इस हादसे में कार सवार दंपती और उनका तीन साल का पुत्र घायल हो गया। एसडीआरएफ ने सभी घायलों को चिकित्सालय पहुंचाया।

यह भी पढ़ें: VIDEO: उत्‍तराखंड के चमोली जिले के जोशीमठ ब्‍लाक में ओवरलोड यात्री वाहन खाई में गिरा, 12 लोगों की मौत


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.