Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गंगोत्री और यमुनोत्री में हार्ट अटैक से मथुरा के यात्री समेत दो की मौत

    By Edited By:
    Updated: Sat, 15 Jun 2019 10:32 PM (IST)

    गंगोत्री व यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए दो यात्रियों की शनिवार को हृदयगति रुकने से मौत हो गई। ...और पढ़ें

    Hero Image
    गंगोत्री और यमुनोत्री में हार्ट अटैक से मथुरा के यात्री समेत दो की मौत

    उत्तरकाशी, जेएनएन। गंगोत्री व यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए दो यात्रियों की शनिवार को हृदयगति रुकने से मौत हो गई। इसके साथ ही गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में हृदयगति रुकने से अब तक 15 यात्री दम तोड़ चुके हैं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जानकारी के अनुसार चारधाम यात्रा पर आए आंध्र प्रदेश निवासी टी.भास्कर रेड्डी (62) परिजनों के साथ शनिवार को जानकीचट्टी पहुंचे। इसी बीच दोपहर में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने टी.भास्कर रेड्डी को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

    उधर, वृंदावन मथुरा (उत्तर प्रदेश) निवासी कार्तिक देव उर्फ गोपाल दास (65) शनिवार को गंगोत्री दर्शनों को जा रहे थे। इसी बीच धरासू बैंड के पास अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। साथी यात्रियों ने गोपाल दास को तत्काल सीएचसी चिन्यालीसौड़ पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत का कारण हृदयगति रुकना बताया।

    विदित हो कि चारों धाम में अब तक हृदयगति रुकने से 49 यात्रियों की मौत हो चुकी है। इनमें सर्वाधिक 31 यात्रियों की मौत केदारनाथ में हुई। जबकि, बदरीनाथ में तीन, गंगोत्री में पांच और यमुनोत्री में दस यात्री अब तक हृदयगति रुकने से दम तोड़ चुके हैं।

    यह भी पढ़ें: चारधाम यात्रा पर आए मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री समेत तीन की हार्ट अटैक से मौत

    यह भी पढ़ें: केदारनाथ और यमुनोत्री दर्शन में तीन यात्रियों की हार्ट अटैक से मौत

    लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप