Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अचानक हुए भूस्खलन से मिनी बस खार्इ में गिरी, 14 की मौत; एक घायल

    By Raksha PanthariEdited By:
    Updated: Tue, 04 Sep 2018 09:50 AM (IST)

    उत्तरकाशी जिले के भटवाड़ी में एक वाहन गहरी खार्इ में गिर गया। हादसे में 14 लोगों की मौत की हो गर्इ। जबकि एक गंभीर घायल हैं।

    अचानक हुए भूस्खलन से मिनी बस खार्इ में गिरी, 14 की मौत; एक घायल

    उत्तरकाशी, [जेएनएन]:  उत्तराखंड में लगातार बारिश और भूस्खलन जिंदगियों पर भारी पड़ रहा है। उत्तरकाशी जिले में भटवाड़ी के निकट जबरदस्त भूस्खलन की चपेट में आकर एक टैंपो ट्रेवलर (मिनी बस) करीब दो सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। मरने वालों में दो दंपती और पिता-पुत्री शामिल हैं। वाहन में चालक समेत 15 लोग सवार थे। ये सभी एक ही गांव के रहने वाले हैं और रिश्तेदार हैं। ये लोग गंगोत्री में देव डोली को स्नान कराने के बाद गांव लौट रहे थे। घायलों को जिला अस्पताल उत्तरकाशी में भर्ती कराया गया है। हादसे पर राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दु:ख व्यक्त किया। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रविवार को भटवाड़ी ब्लाक के भंकोली गांव से 60 ग्रामीण नाग देवता की डोली लेकर गंगोत्री धाम गए। ये लोग पांच अलग-अलग वाहनों में सवार होकर गंगोत्री पहुंचे थे। सोमवार सुबह ग्रामीण पूजा-पाठ के बाद वापस लौटने लगे। इस वाहन में 14 लोग सवार हुए। गंगोत्री से साठ किलोमीटर उत्तरकाशी की ओर जैसे ही वाहन संगलाई गांव के पास पहुंचा। पहाड़ी से एकाएक भारी मात्रा में मिट्टी और विशाल पत्थरों का ढेर वाहन पर आ गिरा।

    इससे वाहन असंतुलित होकर खाई में जा समाया। संगलाई के ग्रामीणों ने यह मंजर देखा तो तत्काल मौके की ओर भागे और पुलिस को सूचना दी। राहत एवं बचाव को पहुंचे ग्रामीणों को दो लड़कियां खाई में जीवित मिल गईं। हादसे के वक्त दोनों वाहन से छिटक गई थीं। दोनों घायलों को पुलिस की मदद से तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। जिला अस्पताल में प्रारंभिक उपचार के बाद घायलों को देहरादून रेफर कर दिया गया। इनमें से एक ने रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम खाई से शव निकाल लिए हैं। 

    मौसम खराब होने के कारण नहीं जा सका हेलीकॉप्टर

    घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने शासन से हेलीकॉप्टर भेजने का आग्रह किया। हेलीकॉप्टर देहरादून से जाना था। इसके लिए उत्तरकाशी के पास मातली हेलीपैड पर तैयारी भी कर ली गई थी, लेकिन खराब मौसम के कारण हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका।

     1-जशोदा देवी (40) पत्नी जयदेव सिंह रावत

    2-पायल (20) पुत्र शूरवीर सिंह रावत 

    3-रणवीर सिंह रावत (45) पुत्र विक्रम सिंह रावत

    4-दीपक सिंह रावत (22) पुत्र किशन सिंह रावत

    5-बचन सिंह रावत (50) पुत्र इंद्र सिंह रावत

    6-जगदीश सिंह रावत (55) पुत्र इंद्र सिंह रावत

    7-रामप्यारी (50) पत्नी जगदीश सिंह रावत

    8-रामवीर सिंह रावत (45) इंद्र सिंह रावत

    9-सकला देवी (40) पत्नी रामवीर रावत 

    10-अवतार सिंह रावत (55) धूम सिंह रावत

    11-विरेन्द्र सिंह रावत (50) नरेंद्र सिंह रावत

    12-सोवेंद्र सिंह रावत (40) नरेंद्र सिंह रावत

    13-सतवीर (40) पुत्र कृपाल सिंह निवासी नाल्ड रवाड़ा 

    14-राधा (13) पुत्री रणवीर रावत 

    घायल 

    -मीनाक्षी उर्फ किरण (14) पुत्री रामवीर रावत 

    यह भी पढ़ें: मैक्स वाहन के खाई में गिरने से चार की मौत, सात घायल

    यह भी पढ़ें: पिथौरागढ़ में आइटीबीपी की बस खाई में गिरी, दो की मौत; दो घायल

    यह भी पढ़ें: बरातियों से भरी मारुती वैन खाई में गिरी, चार लोग गंभीर घायल 

    comedy show banner
    comedy show banner