विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

टिहरी में फ्लोटिंग हट हादसे ने ताजा की पुरानी टीस, 2019 में भी झील में समाई थी मरीना बोट

Published: Sun, 03 May 2026 08:55 PM (IST)

टिहरी बांध झील में फ्लोटिंग हट टूटने की घटना ने 2019 में फ्लोटिंग मरीना बोट के डूबने की यादें ताजा ...और पढ़ें

टिहरी बांध झील में कैबिनेट बैठक के दौरान फूलों से सजी फ्लोटिंग मरीना बोट। वहीं, टिहरी बांध झील में डूबा फ्लोटिंग मरीना बोट। जागरण आर्काइव

टिहरी बांध झील में कैबिनेट बैठक के दौरान फूलों से सजी फ्लोटिंग मरीना बोट। वहीं, टिहरी बांध झील में डूबा फ्लोटिंग मरीना बोट। जागरण आर्काइव 

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

अजय कुमार, उत्तरकाशी। टिहरी बांध झील में अंधड़ से फ्लोटिंग हट टूटने से मची अफरा-तफरी ने वर्ष 2019 में हुए हादसे की कड़वी यादें ताजा कर दी।

उस दौरान भी झील का जलस्तर घटने और हवा के दबाव से फ्लोटिंग मरीना (तैरता रेस्तरां) का आधे से ज्यादा हिस्सा झील में डूब गया था।

बोट के डूबे को हिस्से को निकाल तो लिया गया मगर तब से वह झील के किनारे खड़ी है। इससे झील में पर्यटन गतिविधियों से जुड़े करोड़ों के संसाधनों के सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े किए थे।

cabinat on floating marina boat

टिहरी बांध झील में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के मकसद से करीब चार करोड़ लागत से फ्लोटिंग मरीना बोट को उतारा गया था।

इस डबल स्टोरी फ्लोटिंग मरीना बोट में एक बार में 80 लोग सवार हो सकते थे। फ्लोटिंग मरीना में महिला व पुरुष के लिए अलग-अलग दो शौचालय बनाए गए थे।

इसकी पहली मंजिल में डाइनिंग टेबिल व ऊपरी मंजिल में पर्यटकों के बैठने की व्यवस्था थी। साथ ही हल्की-फुल्की कुकिंग करने के साथ खाना गर्म करने के लिए भी जगह दी गई थी।

शुरूआत में इसके संचालन का जिम्मा टिहरी झील क्षेत्र विकास प्राधिकरण (टाडा) को दिया गया, लेकिन टाडा इसका संचालन नहीं कर पाया।

floating marina boat sank in Tehri Lake

इसके बाद संचालन का जिम्मा जीएमवीएन को दिया गया। जीएमवीएन भी इसका सही ढंग से संचालन करने में असमर्थ रहा। सुनिश्चित प्वाइंट और रास्ते के अभाव में यह झील में यहां-वहां खड़ी होती थी।

सात मई 2019 की सुबह झील का जलस्तर घटने व हवा के थपेड़ों के चलते मरीना का आधे से अधिक हिस्सा झील में समां गया था, जिसका पता चलते ही उस समय जीएमवीएन कर्मियों में हड़कंप मच गया था।

आनन-फानन में जीएमवीएन व प्रशासन ने रस्सों से बांधकर झील को मरीना बोट को पूरी तरह झील में डूबने से बचाया था। हादसे के सप्ताहभर बाद इसे झील से बाहर निकाला गया था। लेकिन, मरीना बोट का संचालन फिर नहीं हो सका।

त्रिवेंद्र सरकार में हुई थी कैबिनेट बैठक

16 मई 2018 को तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत के कार्यकाल में पहली बार उत्तराखंड सरकार की कैबिनेट बैठक भी मरीना बोट के ऊपर हुई थी। इस कैबिनेट बैठक को ऐतिहासिक भी बताया गया था।

बालीवुड फिल्म में भी आई थी नजर

फ्लोटिंग मरीना (तैरता रेस्तरां) बालीवुड फिल्म बत्ती गुल, मीटर चालू के एक दृश्य में भी नजर आई थी। फिल्म में अभिनेता शाहिद कपूर और अभिनेत्री श्रद्धा कपूर पर फ्लोटिंग मरीना के ऊपर रोमांटिक गीत फिल्माया गया था।

वर्ष 2018 में फिल्म निर्देशक श्रीश्री नारायण के निर्देशन में बनीं इस फिल्म के मुख्य रोमांटिक गीत देखते-देखते... में निर्देशक श्री श्री नारायण ने टिहरी झील में तैरते फ्लोटिंग मरीना को दिखाया था।

यह भी पढ़ें- टिहरी झील के फ्लोटिंग हट्स का विवादित संचालन: सीवर, लीज अवधि और सुरक्षा पर सवाल

यह भी पढ़ें- टिहरी झील में फ्लोटिंग हट्स पर रोक, सुरक्षा जांच के लिए उच्चस्तरीय समिति गठित

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।