Move to Jagran APP

यमुनोत्री धाम के लिए घोड़ा-खच्चरों का पंजीकरण शुरू, अब तक 700 का हो चुका है रजिस्ट्रेशन; इस बार रोटेशन वार होगा संचालन

उपजिलाधिकारी मुकेश रमोला ने कहा कि आगामी चारधाम यात्रा के सकुशल सुरक्षित एवं सुचारु रूप से संचालन के दृष्टिगत इस बार यमुनोत्री धाम में घोड़ा-खच्चरों को रोटेशन वार चलाया जाएगा। जिसके लिए करीब सात सौ घोड़ा-खच्चरों का पंजीकरण हो चुका है। बीच में लोकसभा चुनाव के कारण पंजीकरण का कार्य रुका था। परंतु अब फिर से शुरू कर दिया गया।

By Shailendra prasad Edited By: Riya Pandey Published: Tue, 23 Apr 2024 05:53 PM (IST)Updated: Tue, 23 Apr 2024 05:53 PM (IST)
यमुनोत्री धाम के लिए सात सौ घोड़ा-खच्चरों का पंजीकरण

जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी। यमुनोत्री धाम के पैदल मार्ग के लिए सात सौ घोड़ा-खच्चरों का पंजीकरण हो चुका है। यात्रा सीजन पर चार हजार से अधिक घोड़ा-खच्चरों का संचालन जानकी चट्टी से यमुनोत्री धाम के लिए होता है। बड़कोट के उपजिलाधिकारी मुकेश रमोला ने घोड़ा-खच्चरों के पंजीकरण में तेजी लाने के निर्देश जिला पंचायत को दिए हैं।

loksabha election banner

उपजिलाधिकारी मुकेश रमोला ने कहा कि आगामी चारधाम यात्रा के सकुशल, सुरक्षित एवं सुचारु रूप से संचालन के दृष्टिगत इस बार यमुनोत्री धाम में घोड़ा-खच्चरों को रोटेशन वार चलाया जाएगा। जिसके लिए करीब सात सौ घोड़ा-खच्चरों का पंजीकरण हो चुका है। बीच में लोकसभा चुनाव के कारण पंजीकरण का कार्य रुका था। परंतु अब फिर से शुरू कर दिया गया।

यमुनोत्री पैदल मार्ग पर घोड़े खच्चरों के जमावड़े पर रोक

जिला पंचायत को इसमें तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं प्रशासन का दावा है कि इस बार यात्राकाल के दौरान जानकी चट्टी व यमुनोत्री पैदल मार्ग पर घोड़े खच्चरों का जमावड़ा नहीं लगेगा।

जानकी चट्टी से तीन किमी पहले फूलचट्टी में घोड़ा पड़ाव में घोड़े-खच्चर रहेंगे। जो रोटेशन के हिसाब से भेजे जाएंगे। जानकी चट्टी में घोड़ा पड़ाव के लिए पर्याप्त स्थान नहीं है। जिससे जानकी चट्टी में जाम सहित अव्यवस्था की स्थिति बनी रहती है।

यह भी पढ़ें- Char Dham Yatra News: यात्रा की शुरूआत में यमुनोत्री धाम का स्लॉट फुल, पड़ावों पर नहीं है जरूरी सुविधाएं


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.