पुरानी पेंशन बहाल को भेजे पोस्टकार्ड
जागरण संवाददाता उत्तरकाशी पुरानी पेंशन की बहाली की मांग को लेकर कर्मचारियों ने अपन
जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी : पुरानी पेंशन की बहाली की मांग को लेकर कर्मचारियों ने अपना रचनात्मक आंदोलन तेज कर दिया है। उत्तरकाशी से सोमवार को कर्मचारियों ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को पोस्टकार्ड भेजे, जिसमें पुरानी पेंशन बहाली की मांग की।
कर्मचारियों ने कहा कि भारत सरकार ने एक जनवरी 2004 तथा उत्तराखंड सरकार ने एक अक्टूबर 2005 के बाद नियुक्त हुए सरकारी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन व्यवस्था बंद की। इसके स्थान पर बाजार आधारित नई पेंशन व्यवस्था लागू कर दी, जिसमें कर्मचारियों के रिटायर्ड होने पर न्यूनतम राशि पेंशन के रूप में प्राप्त होगी, जो बुढ़ापे में निर्वाह योग्य भी नहीं है, यह रिटायर्ड होने पर कर्मचारियों के लिए असम्मानजनक स्थिति है। पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने के लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को पोस्टकार्ड लिखे गए हैं। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा उत्तरकाशी के जिला मीडिया प्रभारी मुरली मनोहर भट्ट ने बताया कि पूरे उत्तराखंड से 80 हजार पोस्टकार्ड लिखे जाने हैं। इसी क्रम में उत्तरकाशी से भी पोस्टकार्ड भेजे गए हैं। यह अभियान अभी जारी रहेगा। जनपद के सभी ब्लाकों से कर्मचारियों की ओर से भी पोस्टकार्ड भेजे जाएंगे।