Move to Jagran APP

एसडीआरएफ ने किया गंगोत्री प्रथम चोटी का सफल आरोहण

राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) ने 6672 मीटर ऊंची गंगोत्री प्रथम चोटी का सफल आरोहण कर तिरंगा फहराया। उत्तराखंड पुलिस के इतिहास में पहली बार पर्वतारोहण के ऐसे जोखिमभरे अभियान की कमान महिला अधिकारी इंस्पेक्टर अनिता गैरोला ने संभाली।

By JagranEdited By: Published: Wed, 29 Sep 2021 10:52 PM (IST)Updated: Wed, 29 Sep 2021 10:52 PM (IST)
एसडीआरएफ ने किया गंगोत्री प्रथम चोटी का सफल आरोहण

जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी : राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) ने 6672 मीटर ऊंची गंगोत्री प्रथम चोटी का सफल आरोहण कर तिरंगा फहराया। उत्तराखंड पुलिस के इतिहास में पहली बार पर्वतारोहण के ऐसे जोखिमभरे अभियान की कमान महिला अधिकारी इंस्पेक्टर अनिता गैरोला ने संभाली। इस अभियान में महिला आरक्षी प्रीति मल सहित 11 पर्वतारोहियों ने सफल आरोहण किया है। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने पर्वतारोहण करने वाली टीम को बधाई दी है। उन्होंने सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की।

loksabha election banner

एसडीआरएफ का पर्वतारोही दल बीती 9 सितंबर को देहरादून से रवाना हुआ था। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पर्वतरोहण अभियान दल का फ्लैग आफ किया, जिसके बाद टीम गंगोत्री धाम पहुंची। जहां से एसडीआरएफ का 17 सदस्यीय दल रुद्रगैरा होते हुए गंगोत्री-प्रथम चोटी के बेस कैंप पहुंचा, जहां पर्वतारोही दल ने पर्वतारोहण का अभ्यास किया। गंगोत्री-प्रथम चोटी के आरोहण के लिए टीम 26 सितंबर से मौसम साफ होने का इंतजार कर रही थी। बीते दिनों में लगातार बर्फबारी होती रही, जिसके कारण टीम ने इंतजार किया। मंगलवार रात को मौसम कुछ साफ हुआ तो टीम समिट कैंप आरोहण के लिए आगे बढ़ी। बुधवार सुबह 8 बजकर 15 मिनट पर एसडीआरएफ की 11 सदस्यीय पर्वतारोही दल ने सफल आरोहण किया। साथ ही तिरंगे के साथ उत्तराखंड पुलिस का झंडा भी लहराया। इस अभियान में एक नया कीर्तिमान भी बनाया। इस अभियान में प्रीति मल उत्तराखंड पुलिस की प्रथम महिला कर्मी हैं, जिन्होंने किसी चोटी का सफल आरोहण किया। दल की इस उपलब्धि पर उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने खुशी जतायी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.