बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस का हल्ला बोल
संवाद सहयोगी उत्तरकाशी प्रदेश में बढ़ती प्याज की कीमतों के विरोध में कांग्रेसियों ने भाजपा
संवाद सहयोगी, उत्तरकाशी: प्रदेश में बढ़ती प्याज की कीमतों के विरोध में कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार का पुतला फूंककर आक्रोश जताया। इसके बाद आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर कलक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के माध्यम से मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को ज्ञापन भेजा।
शनिवार को गंगोत्री पूर्व विधायक विजयपाल सिंह सजवाण के नेतृत्व में कांग्रेसी हनुमान चौक पर एकत्रित हुए। कांग्रेसियों ने प्याज की माला पहनकर मुख्य बाजार में भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने बस अड्डे के समीप भाजपा सरकार का पुतला फूंका। कहा कि प्याज के दाम आसमान छू रहे हैं। गरीब जनता को रियायती दरों पर मिलने वाले खाद्यान्न चीनी, मिट्टी तेल आदि बंद हो गए हैं। लेकिन, प्रचंड बहुमत की सरकार के पास इसके रोकथाम एवं उपचार के लिए कोई योजना नहीं है। कहा कि 14 दिसंबर को दिल्ली में विशाल भारत बचाओ रैली का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर नगरपालिका बाड़ाहाट अध्यक्ष रमेश सेमवाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष जगमोहन रावत, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष प्रदीप सुमन रावत, कल्पना ठाकुर, कविता जोगेला, कमली देवी, देवराज बिष्ट, शेर सिंह राणा, प्रताप प्रकाश पंवार, दिवाकर भट्ट, घनानंद नौटियाल, महाजन सिंह, गोपाल भंडारी, अंकित उप्पल, बुद्धि सिंह राणा, मनीष राणा, विजयपाल महर, भूपेश कुडियाल आदि शामिल थे।