चुंगी बड़ेथी के निकट भूस्खलन से मुश्किलें
जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी : जिला मुख्यालय के निकट गंगोत्री हाईवे पर चुंगी बड़ेथी भूस्खलन ज
जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी : जिला मुख्यालय के निकट गंगोत्री हाईवे पर चुंगी बड़ेथी भूस्खलन जोन नासूर बनता जा रहा है। बुधवार की शाम से लगातार भूस्खलन हो रहा है। भले ही यातायात को बड़ेथी मनेरा बाईपास से संचालित किया गया। लेकिन, बाईपास में अधिक फेर होने के कारण लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं यमुनोत्री हाईवे को एनएच ने सुचारु तो किया है, लेकिन रुक-रुक कर गिर रहे पत्थरों के कारण भूस्खलन जोन से वाहनों का संचालन नहीं हो रहा है।
उत्तरकाशी के निकट चुंगी बड़ेथी के पास भूस्खलन जोन एक बार फिर से सक्रिय हो गया है। पिछले दो-तीन साल तक यहां हाईवे सुचारु था। इस बार बडे़थी चुंगी के पास ट्रीटमेंट का कार्य शुरू हुआ, जिस कारण ट्रीटमेंट के आसपास के क्षेत्र में भूस्खलन सक्रिय हुआ। बुधवार की दोपहर को बड़ेथी के पास भूस्खलन शुरू हुआ, जो गुरुवार को भी जारी रहा। इस दौरान वाहनों का संचालन बडे़थी मनेरा जोशियाड़ा बाईपास से हुआ। इस दौरान लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, यमुनोत्री हाईवे डाबरकोट के पास सुचारु तो है, लेकिन पत्थर गिरने के खतरे के कारण वाहनों का संचालन नहीं हो पा रहा है। ग्रामीण व यात्री ओजरी त्रिखली पैदल मार्ग से आवाजाही कर रहे हैं।