वीडीओ की कार्यप्रणाली को लेकर रोष
विकास खण्ड पुरोला के प्रधान संगठन ने ग्राम विकास अधिकारियों की कार्यप्रणाली को लेकर रोष जताते स्थानांतरण की मांग की है।
By JagranEdited By: Published: Mon, 15 Jun 2020 06:26 PM (IST)Updated: Tue, 16 Jun 2020 06:12 AM (IST)
पुरोला: विकास खण्ड पुरोला के प्रधान संगठन ने ग्राम विकास अधिकारियों की कार्यप्रणाली को लेकर रोष जताते स्थानांतरण की मांग की है। मामले को लेकर प्रधान संगठन ने उपजिलाधिकारी मनीष कुमार के माध्यम से जिला विकास अधिकारी को ज्ञापन प्रेषित किया। उन्होंने कहा कि विकास खंड में कई ग्राम विकास अधिकारी काफी लंबे समय से एक ही स्थान पर बने हुए है। जिससे क्षेत्र के विकास कार्यों की पारदर्शिता में संदेह बना रहता है। ग्राम विकास अधिकारियों ने सहूलियत के लिए अपने घर पर ही कार्यालय खोल रखा हैं। जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसलिए ऐसे वीडीओ का स्थानांतरण किया जाना चाहिए। (संसू)
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें