पीड़ित परिवार की दी सहायता
उत्तरकाशी : विश्वनाथ पूर्व सैनिक कल्याण समिति ने गजोली गांव निवासी अनुज शाह को राहत सामग्री
By JagranEdited By: Published: Sun, 04 Nov 2018 06:36 PM (IST)Updated: Sun, 04 Nov 2018 06:36 PM (IST)
उत्तरकाशी : विश्वनाथ पूर्व सैनिक कल्याण समिति ने गजोली गांव निवासी अनुज शाह को राहत सामग्री दी। गौरतलब है कि अनुज शाह का मकान व दुकान 14 अक्टूबर जलकर रखा हो गई थी। जिसमें अनुज शाह का लाखों का नुकसान हुआ है। तब से अनुज शाह का परिवार एक टेंट में रह रहा है। विश्वनाथ पूर्व सैनिक कल्याण समिति के संरक्षक मेजर आरएस जमनलाल ने बताया कि पीड़ित परिवार को आटा, चावल, बर्तन, बिस्तर, दाल, तेल, चीनी, मसाले, गर्म कपड़े, जूते आदि दिए गए। उन्होंने बताया कि विश्वनाथ कल्याण समिति सैनिक दीपावली मेले में प्राप्त आय को आपदा प्रभावित, जन मानस, पूर्व सैनिकों के आश्रितों व वीर नारियों की कल्याणकारी योजनाओं पर खर्च करता है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें