Move to Jagran APP

पाला बदल के खेल से जिपं अध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुख का बिगड़ा गणित

जागरण संवाददाता उत्तरकाशी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष पद

By JagranEdited By: Published: Sun, 03 Nov 2019 07:01 PM (IST)Updated: Tue, 05 Nov 2019 06:38 AM (IST)
पाला बदल के खेल से जिपं अध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुख का बिगड़ा गणित
पाला बदल के खेल से जिपं अध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुख का बिगड़ा गणित

जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए खींचतान का खेल अपने चरम पर पहुंचता जा रहा है। उत्तरकाशी में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के समर्थकों में पाला बदलने का खेल चल रहा है। दरअसल जिपं अध्यक्ष के लिए तीन नामांकन होने से समीकरण बदल गए हैं। जिपं अध्यक्ष पद पर कांग्रेस दीपक बिजल्वाण को समर्थन दे रही है तो भाजपा प्रत्याशी के रूप में चंदन पंवार मैदान में हैं। लेकिन, भंकोली वार्ड से भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष को हराने वाले दलवीर सिंह ने जिला पंचायत के मुकाबले को रोचक बना दिया है।

loksabha election banner

उत्तरकाशी के पुरोला ब्लॉक में प्रमुख, ज्येष्ठ उप प्रमुख व कनिष्ठ उप प्रमुख निर्विरोध चुने गए हैं, लेकिन जिले के अन्य पांच ब्लाकों में मुकाबला कांटे का है। सभी प्रत्याशी अपने समर्थन के लिए जोड़-तोड़ में लगे हुए हैं। यही हाल जिला पंचायत अध्यक्ष पद को लेकर है।

ब्लॉक प्रमुख के चुनाव छह नवंबर को होने हैं, जबकि जिला पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनाव सात नवंबर को होने हैं। चुनाव निकट आते ही प्रमुख व जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों की गणित बिगड़ती जा रही है। जिसका मुख्य कारण यही है कि कुछ सदस्य पाला बदलने की फिराक में है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष पद सहित अन्य संतोषजनक सम्मान न मिलने से कुछ सदस्य नाराज भी चल रहे हैं।

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष जगमोहन सिंह रावत ने बताया कि जिपं अध्यक्ष पद पर कांग्रेस ने दीपक बिजल्वाण को समर्थन दिया। उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में कांग्रेस की जीत का दावा किया है। वहीं भाजपा के जिला महामंत्री हरीश डंगवाल कहते है कि भाजपा प्रत्याशी चंदन पंवार जिला पंचायत अध्यक्ष बन रहे हैं। समर्थन के लिए भाजपा के पास पूरे सदस्य हैं। ब्लॉक प्रमुख में पुरोला की सीट भाजपा ने निर्विरोध जीत ली है। उन्होंने दावा किया कि भटवाड़ी, डुंडा, नौगांव व मोरी में भी भाजपा का ब्लॉक प्रमुख बन रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.