जिला अस्पताल की ओपीडी हुई सुचारू
जिला अस्पताल में कोविड-19 के अलावा अन्य बीमारियों से ग्रसित मरीजों का इलाज भी सुचारू रूप से संचालित हो रहा है।
जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी : जिला अस्पताल में कोविड-19 के अलावा अन्य बीमारियों से ग्रसित मरीजों का इलाज भी सुचारू रूप से संचालित हो रहा है। अब जिला अस्पताल की ओपीडी भी सुचारू संचालित हो रही है। लॉकडाउन लागू होने के बाद ओपीडी बंद कर दी गई थी। फिलहाल अस्पताल में भर्ती होने या फिर आपरेशन वाले मरीजों का अनिवार्य रूप से ट्रूनेट और एंटीजन से कोरोना जांच की जा रही है।
उत्तरकाशी जिला अस्पताल में कोविड सेंटर भी बनाया गया है। शुरुआत में लॉकडाउन के दौरान अस्पताल में ओपीडी बंद हो गई थी। जिससे स्थानीय जनता को परेशानी हो रही थी। लॉकडाउन हटने के बाद जिला अस्पताल में ओपीडी शुरू हुई। अब मरीजों को भर्ती भी किया जा रहा है। जिससे बेहतर उपचार मिल सके। जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक एसडी सकलानी ने बताया कि इन दिनों ओपीडी दो सौ से लेकर ढाई सौ तक है। वर्तमान में विभिन्न बीमारियों के उपचार के लिए 35 मरीज भर्ती हैं। सभी मरीजों की पहले कोरोना जांच भी करायी गई। निगेटिव रिपोर्ट आने पर उनका उपचार किया जा रहा है।