ठंड से वृद्ध की मौत
बड़कोट : तहसील मुख्यालय से महज कुछ ही दूरी पर एक वृद्ध व्यक्ति की ठंड से मौत हो गई। पुलि
By JagranEdited By: Published: Sun, 20 Jan 2019 10:16 PM (IST)Updated: Sun, 20 Jan 2019 10:16 PM (IST)
बड़कोट : तहसील मुख्यालय से महज कुछ ही दूरी पर एक वृद्ध व्यक्ति की ठंड से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
रविवार तड़के बड़कोट यमुनोत्री राजमार्ग के कर्ण पैलेस होटल के पास एक वृद्ध व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूछताछ की। मृतक की पहचान राम ¨सह (64) पुत्र करण ¨सह निवासी घंडाला के रूप में की गई है। एसआइ रजनीश ¨सह ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि राम ¨सह दवा के लिए शनिवार को बड़कोट आए थे। वापसी में पैदल घर जाते समय रास्ते में गिर गए। रातभर ठंड में रहने के कारण मौत होने की आशंका है। (संसू)
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें