चार दशक बाद भी अधूरा मुखवा जांगला मार्ग, मां गंगा की डोली पगडंडी से गुजरने को मजबूर
हर्षिल-मुखवा-जांगला मोटरमार्ग चार दशकों से अधूरा है, जिसके कारण मां गंगा की डोली यात्रा खतरनाक पगडंडी से गुजरने को मजबूर ...और पढ़ें

HighLights
मुखवा-जांगला मोटरमार्ग चार दशकों से अधूरा पड़ा है।
मां गंगा की डोली पगडंडी से यात्रा करने को मजबूर।
सड़क निर्माण के लिए वन विभाग की स्वीकृति लंबित।
जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी। हर्षिल-मुखवा-जांगला मोटरमार्ग का निर्माण चार दशक बाद भी पूरा नहीं हुआ है। इस कारण मां गंगा की डोली यात्रा कपाट खुलने और बंद होने पर पगडंडी से गुजरने को मजबूर है। मुखवा से जांगला तक करीब छह किमी सड़क का निर्माण अब तक शुरू नहीं हो पाया है।इस वर्ष भी कपाटबंदी पर डोली पगडंडी से ही शीतकालीन प्रवास मुखवा पहुंचेगी।
वर्ष 1983-84 में करीब 10 किमी लंबे इस मोटरमार्ग को स्वीकृति मिली थी। इसमें से हर्षिल से मुखवा तक करीब चार किमी सड़क बनी, लेकिन मुखवा से जांगला तक का छह किमी हिस्सा अधूरा है। मां गंगा की उत्सव डोली शीतकालीन प्रवास मुखवा से पगडंडी के रास्ते जांगला और फिर गंगोत्री धाम पहुंचती है।
गत वर्ष सड़क निर्माण की मांग को लेकर श्री पांच गंगोत्री मंदिर समिति और मुखवा के ग्रामीणों ने मोर्चा खोला था और पंचायत चुनाव का बहिष्कार किया था। इसके बाद डीएम प्रशांत आर्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ गांव पहुंचे और सड़क निर्माण की कवायद तेज करने का भरोसा दिया। हालांकि, इस सीजन में भी मां गंगा की डोली पगडंडी से ही धाम पहुंची। कपाट बंद होने के बाद भी यात्रा इसी रास्ते से हो रही है।
यह भी पढ़ें- गंगोत्री और यमुनोत्री में टूटा श्रद्धालुओं की संख्या का ऑल-टाइम रिकॉर्ड, 18.91 लाख से ज्यादा लोगों ने किए दर्शन
समिति अध्यक्ष धर्मानन्द सेमवाल ने कहा कि सड़क नहीं बनने से डोली हर साल खतरनाक पगडंडी से गुजरती है और हर पल जोखिम बना रहता है। उन्होंने धार्मिक और सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण इस मार्ग के निर्माण की मांग की। इधर, डीएम प्रशांत आर्य का कहना है कि लोनिवि भटवाड़ी ने सड़क निर्माण का प्रस्ताव वन संरक्षक को भेजा है। स्वीकृति मिलने के बाद वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू होगी और विभाग विस्तृत कार्ययोजना बनाएगा।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।