विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तरकाशी के मोरी में जांगड़ा मेले से लौटते पिकअप वाहन खाई में गिरा, एक की मौत ग्यारह घायल

Published: Tue, 15 Sep 2026 10:36 PM (IST)

मोरी के खन्यासणी-पुजेली के बीच जांगड़ा मेले से लौट रहा एक पिकअप वाहन खाई में गिर गया, जिसमें एक व्यक्ति ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, पुरोला। मोरी के फतेहपर्वत पट्टी के खन्यासणी पुजेली गांव के बीच मंगलवार शाम करीब पांच बजे खन्यासणी गांव जांगड़ा मेले से लौट रहा पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरा। वाहन में कुल बारह लोग सवार थे, जिसमें से ग्यारह घायल हो गए, जबकि एक मृतक बताया जा रहा है।

ग्रामीणों ने घायलों को देर सात बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोरी पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार हड़वाड़ी गांव के ग्रामीण जांगड़ा मेले में शामिल होने के लिए खन्यासणी गए थे। मंगलवार शाम वापस लौटते समय खन्यासणी- पुजेली के पास कैंपर वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा।

हादसे की सूचना मिलने पर मोरी से पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हुई। घायलों में मस्तू (45), अरविंद सिंह (23), रमेश सिंह (40), राधा (28), साइकिलू (35), शिशपाल (32),जगमोहन (50) और माघी देवी (33) शामिल बताए गए हैं। इनमें अधिकांश घायल हड़वाड़ी और पुजेली गांव के रहने वाले हैं।

तीन घायलों व मृतक व्यक्ति का नाम पता नहीं चल पाया है। क्षेत्र में मूसलाधार बारिश होने के साथ ही दूरसंचार व्यवस्था बाधित होने से हादसे की सूचना प्रशासन तक पहुंचने में भी देरी हुई। वहीं, सर्च एवं रेस्क्यू आपरेशन में भी दिक्कतें हुई।

ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र की सड़क की हालत पहले से ही बदहाल है, जिससे वर्षा के दौरान आवागमन और भी जोखिमभरा हो गया है। पुलिस और राजस्व टीम हादसे के कारणों की जांच में जुटी है। इधर, आपदा प्रबंधन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार मोरी पुलिस, एसडीआरएफ, राजस्व विभाग की संयुक्त टीम घटनास्थल पर सर्च आपरेशन चला रही है।

यह भी पढ़ें- उत्तरकाशी में स्वाइन फ्लू की दस्तक, चारधाम यात्री दंपती संक्रमित