धूमधाम से मनाई गई मंगसीर की बग्वाल
उत्तरकाशी में मंगसीर की बग्वाल धूमधाम से मनाई गई। स्थानीय लोगों ने पारंपरिक पोशाक पहनकर ढोल, दमाऊं और रण¨सघा की धुन पर तांदी नृत्य किया। साथ ही रामलीला मैदान में भैला (चीड़ की लकड़ी के छिलकों से बने) खेला गया।
जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी: उत्तरकाशी में मंगसीर की बग्वाल धूमधाम से मनाई गई। स्थानीय लोगों ने पारंपरिक पोशाक पहनकर ढोल, दमाऊं और रण¨सघा की धुन पर तांदी नृत्य किया। साथ ही रामलीला मैदान में भैला (चीड़ की लकड़ी के छिलकों से बने) खेला गया। कार्यक्रम में पहुंचे केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि मंगसीर की बग्वाल उत्तराखंड की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर है। मान्यताओं के अनुसार माधो ¨सह भंडारी इसी दिन तिब्बत की लड़ाई में जीतकर आए थे।
उत्तरकाशी में मंगसीर की बग्वाल के दो दिवसीय उत्सव के दूसरे दिन दोपहर तीन बजे से कंडार देवता मंदिर में गंगोरी, लक्षेश्वर, बहाड़ाहाट, बग्यालगांव की महिलाओं ने रांसो नृत्य शुरू किया। कंडार देवता मंदिर से ढोल, दमाऊं, रण¨सघा की धुन पर लोग नाचते-गाते रामलीला मैदान पहुंचे। इस दौरान वीरभड़ माधो ¨सह भंडारी की झांकी भी निकाली गई। स्वागत कार्यक्रम के बाद रांसो कार्यक्रम आयोजित किया गया। रांसो के बाद 51 भैलो का विधिवत रूप से पूजन किया गया। मंगसीर की बग्वाल के भैलो कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री अजय टम्टा ने किया, जिसके बाद लोगों ने एक-दूसरे को मंगसीर की बग्वाल की बधाई दी। इस दौरान केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री ने अनघा माउंटेन एसोसिएशन की ओर से लगाए गए गढ़ संग्रहालय का भी अवलोकन किया। देर रात तक लोगों ने वाद्ययंत्रों की धुन पर अपने स्थानीय लोक नृत्य प्रस्तुत किए। संस्कृति विभाग की ओर से नंदलाल भारती की टीम ने शानदार प्रस्तुति दी। इसके साथ ही जागर गायिका बसंती बिष्ट ने भी अपनी प्रस्तुति दी। स्थानीय युवा गायक अर¨वद चौहान की प्रस्तुति की भी जमकर सराहना की गई। कार्यक्रम संचालन अनघा माउंटेन एसोसिएशन के अध्यक्ष राघवेंद्र उनियाल ने किया। इस मौके पर अनघा माउंटेन के अध्यक्ष हिमांशु शेखर जोशी, संरक्षक अजय पुरी, होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेंद्र मटूड़ा, गो¨वद ¨सह बिष्ट, दीपेंद्र पंवार, मोहन डबराल, शैलेंद्र नौटियाल, ब्लॉक प्रमुख चंदन पंवार, सीईओ मनोज ठाकुर, एसओ महादेव उनियाल, कमलेश गुरुरानी, प्रताप बिष्ट, मेजर आरएस जमनाल, कन्हैया सेमवाल, अजय नौटियाल, राजेश जोशी, सावित्री सकलानी उनियाल, रवि नेगी, उमेद ¨सह, संजय शाह आदि मौजूद थे।
नोट- दीपावली में भैलो कार्यक्रम की फोटो नौ बजे भेजी जाएगी