Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एक किलो चरस के साथ नेपाल मूल का व्यक्ति गिरफ्तार

    By BhanuEdited By:
    Updated: Tue, 24 Apr 2018 09:50 PM (IST)

    लंबे समय से चरस की तस्करी में संलिप्त एक नेपाली मूल के व्यक्ति को कोतवाली पुलिस ने एक किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया। ...और पढ़ें

    Hero Image
    एक किलो चरस के साथ नेपाल मूल का व्यक्ति गिरफ्तार

    उत्तरकाशी, [जेएनएन]: लंबे समय से चरस की तस्करी में संलिप्त एक नेपाल मूल के व्यक्ति को कोतवाली पुलिस ने एक किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया। 

    जिले में एसपी के निर्देश पर पर चल रहे नशे एवं मादक द्रव्यों के विरूद्ध अभियान में पुलिस सक्रिय नजर आ रही है। मोरी, पुरोला, धरासू, मनेरी के बाद कोतवाली पुलिस ने रात को गश्त के दौरान तेखला के पास चरस के साथ एक व्यक्ति को गिरप्तार किया। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस के मुताबिक महिडांडा रोड पर राज कुमार पुत्र कोणा शाही निवासी ग्राम सुखेरिया पोस्ट, जिला आंचल करनाली नेपाल संदिग्ध हालत में घूमते मिला। वह हाल में उत्तरकाशी के रावत होटल के निकट रहता है। पुलिस ने राजकुमार को रोका तथा उसके बैग की जांच की। जिसमें एक किलो चरस बरामद की गई। 

    यह भी पढ़ें: ऋषिकेश में 25 किलो गांजा सहित एक गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें: आधा किलो चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें: टिहरी में आधा किलो चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार