Move to Jagran APP

ढोल-नगाड़ों संग निकली भगवान वाल्मीकि की शोभायात्रा

उत्तरकाशी महर्षि वाल्मीकी मंदिर सेवा समिति उत्तरकाशी की ओर से महर्षि वाल्मीकी जयंती पर

By JagranEdited By: Published: Sun, 13 Oct 2019 06:46 PM (IST)Updated: Mon, 14 Oct 2019 06:12 AM (IST)
ढोल-नगाड़ों संग निकली भगवान वाल्मीकि की शोभायात्रा
ढोल-नगाड़ों संग निकली भगवान वाल्मीकि की शोभायात्रा

उत्तरकाशी : महर्षि वाल्मीकि मंदिर सेवा समिति उत्तरकाशी की ओर से महर्षि वाल्मीकि जयंती पर नगर क्षेत्र में शोभायात्रा निकाली गई। रविवार को आयोजित कार्यक्रम में समिति पदाधिकारियों ने गायत्री मंत्र के साथ ध्वजारोहण कर मां गंगा को निर्मल व स्वच्छ बनाए रखने का संकल्प लिया। वाल्मीकि संप्रदाय ने विधि-विधान से महर्षि वाल्मीकी की पूजा अर्चना व ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद ढोल नगाडों के साथ नगर क्षेत्र में भगवान वाल्मीकि की शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें समिति के सदस्यों ने विभिन्न हैरतगेंज करतब दिखाए। वाल्मीकि बस्ती से शुरू हुई शोभायात्रा कलक्ट्रेट परिसर, कंडार देवता परिसर, काशी विश्वनाथ चौक, मुख्यबाजार होते हुए वाल्मीकि बस्ती में पहुंचकर संपन्न हुई। इस मौके पर राजेश, रवि प्रधान, सुंदर ढींगिया, राजेंद्र, विनोद, अमित सहदेव, महेश टांक, नितिन सहदेव, जितेंद्र, शिवम टॉन्क आदि मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.