लॉकडाउन की धज्जियां, सब्जियां खरीदने उमड़े लोग
जागरण टीम गढ़वाल लॉकडाउन की गंभीरता को लोग समझ नहीं पा रहे हैं। लॉकडाउन के तीसरे ि
जागरण टीम, गढ़वाल: लॉकडाउन की गंभीरता को लोग समझ नहीं पा रहे हैं। लॉकडाउन के तीसरे दिन अपनी जान की परवाह किए बगैर जरूरी चीजों की खरीददारी के लिए उमड़ पड़े। अधिकांश संख्या बड़ी संख्या में लोग सब्जी मंडी में सब्जी खरीदने के लिए आए हुए थे, जबकि कोरोना से बचाव का एकमात्र तरीका हर व्यक्ति में ज्यादा से ज्यादा दूरी बनाना है, ताकि संक्रमण न हो। कुछ जगह तो पुलिस को लाठी तक फटकारनी पड़ी।
उत्तरकाशी: लॉकडाउन के तीसरे दिन जनपद में नियमों की जमकर धज्जियां उड़ी। सुबह सात बजे से लेकर दस बजे तक बाजार में राशन, सब्जी, दूध की दुकानें खुली रही। दोपहर 11 बजे तक लोगों का बाजार से लेकर घर पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। जिसके बाद पुलिस ने सख्ती दिखनी शुरू की। हालांकि कुछ लोगों ने समझदारी का परिचय दिया और घरों पर ही रहे।