विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

केदारताल हिमस्खलन हादसा: एक और ट्रेकर का शव बरामद, अब तक सात की मौत

Published: Fri, 06 Nov 2026 01:31 PM (IST)Updated: Fri, 06 Nov 2026 01:34 PM (IST)

केदारताल ट्रेक पर हुए हिमस्खलन में लापता आठ ट्रेकर्स में से शुक्रवार को एक और शव बरामद किया गया, जिससे मृतकों की संख्या सात हो गई है।

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी। केदारताल ट्रेक पर हिमस्खलन की चपेट में आकर लापता हुए आठ ट्रेकर्स में से एक और का शव शुक्रवार को बरामद कर लिया गया है।

इसके साथ ही हादसे में अब तक सात ट्रेकर्स के शव मिल चुके हैं, जबकि एक ट्रेकर अभी लापता है। एसडीआरएफ और नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) की संयुक्त टीम ने शुक्रवार सुबह से सर्च अभियान चलाकर अलग-अलग स्थानों से तीनों शव बरामद किए।

एक लापता ट्रेकर की तलाश जारी 

जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 9:30 बजे एसडीआरएफ और निम की संयुक्त टीम ने सैटेलाइट फोन के माध्यम से सर्च अभियान की जानकारी दी।

टीम ने लापता ट्रेकर्स की संभावित लोकेशन वाले क्षेत्रों में तलाश शुरू की। इस दौरान हिमस्खलन में दबे तीन पुरुष ट्रेकर्स के शव अलग-अलग स्थानों पर मिले। तीनों शवों को पहले बेस कैंप पहुंचाया गया। इसके बाद युकाडा के हेलीकॉप्टर से मातली हेलीपैड लाया गया।

जानकारी के अनुसार, युकाडा का हेलीकॉप्टर सुबह करीब 11 बजे देहरादून से रवाना होकर 11:30 बजे मातली हेलीपैड पहुंचा। यहां से 11:40 बजे केदारताल के लिए रवाना हुआ। दोपहर करीब 12:10 बजे हेलीकॉप्टर तीनों शवों को लेकर मातली पहुंचा। इसके बाद मोर्चरी वाहन से शवों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। फिलहाल एक लापता ट्रेकर की तलाश के लिए सर्च अभियान जारी है।

यह भी पढ़ें- केदारताल ट्रेक हिमस्खलन: दो और शव बरामद, मृतकों की संख्या हुई छह... दो अब भी लापता

यह भी पढ़ें- केदारताल एवलांच हादसे को लेकर उठे कई सवाल, अनुभवी गाइड ने कुक और पोर्टरों को क्यों भेजा आगे?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।