चार घंटे बंद रहा हाईवे, फंसी रही एंबुलेंस
उत्तरकाशी चारधाम परियोजना के तहत चल रहे निर्माण के दौरान शुक्रवार दोपहर को गंगोत्र
By JagranEdited By: Published: Fri, 03 Apr 2020 09:05 PM (IST)Updated: Sat, 04 Apr 2020 06:13 AM (IST)
उत्तरकाशी : चारधाम परियोजना के तहत चल रहे निर्माण के दौरान शुक्रवार दोपहर को गंगोत्री नेशनल हाईवे पर धरासू के पास भूस्खलन हुआ। यहां पर हाईवे करीब चार घंटे तक बंद रहा। इस दौरान हाईवे पर एक एंबुलेंस भी फंसी रही। बीआरओ व चारधाम परियोजना के निर्माण में लगी कंपनी ने हाईवे को सुचारू किया। गौरतलब है कि धरासू पुल के निकट चारधाम परियोजना निर्माण के कारण बना भूस्खलन जोन नासूर बन गया है। बिना बारिश के भी यहां आए दिन भूस्खलन हो रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें