Move to Jagran APP

उत्‍तरकाशी : गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग 26 घंटे बाद हुआ सुचारु, सड़क में कई वाहन थे फंसे

उत्‍तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग 26 घंटे बाद शनिवार सुबह सात बजे सुचारु हो गया। राष्ट्रीय राजमार्ग सुनगर के पास गत शुक्रवार की सुबह बंद हो गया था। राजमार्ग पर भारी भूस्खलन और भारी बोल्डर आए थे जिनसे राजमार्ग बाधित हुआ और क्षतिग्रस्त भी।

By Sunil NegiEdited By: Published: Sat, 29 May 2021 09:15 AM (IST)Updated: Sat, 29 May 2021 09:15 AM (IST)
उत्‍तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग 26 घंटे बाद शनिवार सुबह सात बजे सुचारु हो गया।

जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी। उत्‍तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग 26 घंटे बाद शनिवार सुबह सात बजे सुचारु हो गया। राष्ट्रीय राजमार्ग सुनगर के पास गत शुक्रवार की सुबह बंद हो गया था। राजमार्ग पर भारी भूस्खलन और भारी बोल्डर आए थे, जिनसे राजमार्ग बाधित हुआ और क्षतिग्रस्त भी। राजमार्ग को सुचारू करने के लिए सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की टीम गत शुक्रवार सुबह से जुटी रही। शुक्रवार देर रात तक भी सीमा सड़क संगठन की टीम ने राजमार्ग को खोलने का प्रयास किया। इस दौरान राजमार्ग बंद होने के कारण फंसे एक घायल युवक को एसडीआरएफ की सहायता से भूस्खलन जोन पार कराया गया। बीआरओ के ऑफि‍सर कमांडिंग मेजर अवनीश शर्मा ने कहा कि शनिवार की सुबह सात बजे राजमार्ग को सुचारू किया गया है। वहीं, ज़िले में हल्के बादल छाए हुए हैं।

loksabha election banner

यह भी पढ़ें-उत्तरकाशी में 36 घंटे की बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.