Move to Jagran APP

उत्तरकाशी में अभाविप के गणेश राणा अध्यक्ष

जागरण टीम उत्तरकाशी सीमांत जनपद उत्तरकाशी में छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर पीजी का

By JagranEdited By: Published: Mon, 09 Sep 2019 11:54 PM (IST)Updated: Tue, 10 Sep 2019 06:36 AM (IST)
उत्तरकाशी में अभाविप के गणेश राणा अध्यक्ष
उत्तरकाशी में अभाविप के गणेश राणा अध्यक्ष

जागरण टीम, उत्तरकाशी : सीमांत जनपद उत्तरकाशी में छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर पीजी कालेज उत्तरकाशी में अभाविप, चिन्यालीसौड़ व बड़कोट में आर्यन ग्रुप और पुरोला एवं ब्रह्मखाल में निर्दल प्रत्याशियों ने बाजी मारी।

loksabha election banner

पीजी कालेज उत्तरकाशी में अभाविप के गणेश सिंह राणा ने आर्यन के सचिन कठैत को पांच मतों से हराया। सचिव पद पर निर्दल देवराज बिष्ट ने अचपाल शाह को 814 मतों से हराया। कोषाध्यक्ष पद पर ओम ग्रुप की संतोषी पंवार ने अमिता को 140 मतों से हराया। सह सचिव पद पर ओम ग्रुप के माधव सेमवाल ने रेशमा को 474 मतों से हराया। जबकि उपाध्यक्ष पद पर निर्दल नीरज राणा, विवि प्रतिनिधि के पद पर एनएसयूआइ के सुधीश पंवार निर्विरोध चुने गए।

बीएल जुवांठा राजकीय महाविद्यालय पुरोला में अभाविप का प्रत्याशी केवल सचिव पद पर ही विजय हो सका। अध्यक्ष पद पर निर्दलीय चंद्रकांता रावत ने अभाविप के राकेश नेगी को 49 मतों से पराजित किया। सचिव पद के लिए अभाविप की वंदना नेगी ने मनोज राणा को 10 वोटों से हराया। उपाध्यक्ष पद पर प्रवेश लाल ने प्रमेश जोशी को 28 वोटों से पराजित किया। सह सचिव के लिए निकिता चौहान व कोषाध्यक्ष पद पर काजल निर्विरोध निर्वाचित हुए। जबकि विश्वविद्यालय प्रतिनिधि नामांकन तकनीकी कमी के कारण जांच में ही निरस्त कर दिया गया। शपथ के बाद छात्रों ने पुरोला में विजय जुलूस निकाला।

राजकीय महाविद्यालय ब्रह्मखाल में अध्यक्ष पद पर संजय सिंह ने रमन चंद को 10 मतों से हराया। अन्य पदों में उपाध्यक्ष पद पर सत्ये सिंह, सचिव पद पर चैन सिंह राणा, सह सचिव पद पर लक्ष्मण सिंह भंडारी, कोषाध्यक्ष पद पर काशीराम मिश्रा, विवि प्रतिनिधि पद पर नंद लाल को निर्विरोध चुना गया। चुनाव परिणाम आने के बाद छात्रों ने ब्रह्मखाल में जुलूस निकाला।

राजकीय महाविद्यालय बड़कोट में अध्यक्ष पद पर आर्यन ग्रुप के ऋषभ कुमार ने अभाविप के संजय चौहान को 70 वोटों से पराजित किया। सचिव पद पर आर्यन ग्रुप के नितीश कुमार ने संतोष रावत को 83 मतों से हराया। उपाध्यक्ष पद पर आर्यन ग्रुप के मोहित विश्वकर्मा ने कविन चौहान को 83 वोटों से पराजित किया। कोषाध्यक्ष पद पर आर्यन ग्रुप के अमित ने सिमरन बिष्ट को 57 वोटों से हराया। जबकि सह सचिव पद पर राखी व विवि प्रतिनिधि पद पर कृष्णा निर्विरोध निर्वाचित हुई है। विजय प्रत्याशियों व उनके समर्थक छात्रों ने विजय जुलूस निकाला।

राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में अध्यक्ष पद पर आर्यन ग्रुप के गणेश नेगी ने इशान रमोला को 65 मतों से हराया। सचिव पद पर आर्यन ग्रुप के ब्रिजेश ने केशव सिंह को 61 वोटों से पराजित किया। उपाध्यक्ष पद पर आर्यन ग्रुप के गणेश सिंह ने अपने प्रतिद्वंदी अंकित बिष्ट को 54 मतों से हराया। कोषाध्यक्ष पद पर आर्यन ग्रुप की प्रीति ने 70 मतों से अपनी प्रतिद्वंदी लक्ष्मी को हराया। विवि प्रतिनिधि पद पर आर्यन ग्रुप के सूरज सिंह पंवार ने अपने प्रतिद्वंदी धीरेंद्र भंडारी को 50 मतों से पराजित किया। सह सचिव पद पर अभाविप के संदीप नौटियाल निर्विरोध निर्वाचित हुआ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.