पर्यावरण के प्रहरी को किया सम्मानित
पर्यावरण दिवस पर नेचुरल रिसोर्स मैनेजमेंट सोसाइटी की ओर से पर्यावरण प्रेमी प्रताप को सम्मानित किया गया।
उत्तरकाशी : पर्यावरण दिवस पर नेचुरल रिसोर्स मैनेजमेंट सोसाइटी, की ओर से पर्यावरण प्रेमी प्रताप पोखरियाल को सम्मानित किया। यह सम्मान कार्यक्रम श्याम स्मृति वन में पौध रोपण के साथ किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण ने कहा प्रताप पोखरियाल पर्यावरण के हस्ताक्षर हैं। उत्तरकाशी जनपद में छह वनों को उन्होंने तैयार किया है। कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. शंभु प्रसाद नौटियाल ने कहा कि प्रताप पोखरियाल सच्चे पर्यावरण प्रेमी हैं। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य प्रदीप भट्ट, मनीष राणा, मंगल सिहं पंवार आदि मौजूद थे। वहीं हर्षिल गांव में प्रधान दिनेश रावत के नेतृत्व में पौध रोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ। वन कर्मियों और ग्रामीणों ने पौध रोपे। चिन्यालीसौड़ की गढ़वाल गाड़ गांव में प्रधान विशन सिंह कोटवाल के नेतृत्व में प्रवासियों ने पौध रोपण किया।
भाजपा के जिलाध्यक्ष रमेश चौहान और महामंत्री हरीश डंगवाल के नेतृत्व में उत्तरकाशी जिला मुख्यालय में पौध रोपण कार्यक्रम हुआ। वहीं बर्नीगाड़ डामटा मंडल के अध्यक्ष बचन सिंह चौहान व पूर्व जिपं अध्यक्ष नारायण सिंह चौहान के नेतृत्व में कांडी छानी में पौध रोपण किया। केदारघाट में नगर पालिका बाड़ाहाट के अध्यक्ष रमेश सेमवाल, गंगा विचार मंच के प्रदेश संयोजक लोकेंद्र बिष्ट, ग्लेशियर लेडी शांति ठाकुर, कल्पना ठाकुर के नेतृत्व में पौधरोपण कार्यक्रम हुआ। (जासं)