विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 19, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Earthquake in Uttarakhand: उत्तराखंड में देर रात भूकंप से हिली धरती, जानें रिक्टर स्केल पर कितनी रही तीव्रता

By AgencyEdited By: Mahen Khanna
Published: Mon, 19 Dec 2022 03:22 AM (IST)Updated: Mon, 19 Dec 2022 05:30 AM (IST)

Earthquake in Uttarkashi उत्तराखंड में रात करीब 1 बजकर 50 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप महसूस ...और पढ़ें

उत्तरकाशी में रात को महसूस किया गया भूकंप।
उत्तरकाशी में रात को महसूस किया गया भूकंप।

उत्तरकाशी, एजेंसी। उत्तराखंड में देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। उत्तरकाशी में रात करीब 1 बजकर 50 मिनट पर भूकंप से धरती हिली। धरती का कंपन महसूस करते ही लोग घरों से बाहर आ गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप की तीव्रता 3.1 मैग्नीट्यूड रही। भूकंप की गहराई जमीन से 5 किमी नीचे थी। 

जान-माल की नहीं हुई हानी

भूकंप की तीव्रता कम होने के चलते जान माल की कोई हानी की खबर सामने नहीं आई है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप की गहराई कम होने के चलते झटके महसूस किए गए।

एक महीने पहले भी आया था भूंकप

उत्तराखंड में एक महीने पहले भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। उस दौरान भूकंप की तीव्रता ज्यादा होने के चलते लोगों में दहशत का माहौल बन गया था और लोग घरों से बाहर निकल आए थे। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.3 मैग्नीट्यूड नापी गई थी। भूकंप का केंद्र जमीन के 10 किलोमीटर नीचे नेपाल में था। वहीं, भारत में इसका केंद्र पिढ़ोरागढ़ था।