पुलिस ने शराब से लदे ट्रक को किया सीज
संवाद सहयोगी, उत्तरकाशी : डुंडा चौकी पुलिस ने गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर देवीधार के पा
By JagranEdited By: Published: Sat, 08 Dec 2018 06:28 PM (IST)Updated: Sat, 08 Dec 2018 06:28 PM (IST)
संवाद सहयोगी, उत्तरकाशी : डुंडा चौकी पुलिस ने गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर देवीधार के पास चे¨कग के दौरान अंग्रेजी शराब से भरे एक वाहन को सीज किया है। डुंडा चौकी पुलिस वाहन को चौकी में ले आई है। बताया जा रहा है कि यह अंग्रेजी शराब एफएलटू गोदाम उत्तरकाशी से बड़कोट की ओर जा रही थी। डुंडा चौकी इंचार्ज धनंजय ¨सह ने बताया कि शनिवार को गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर देवीधार में शाम पांच बजे पुलिस चे¨कग अभियान चल रहा था, इस बीच उत्तरकाशी से डुंडा की ओर आ रहे एक ट्रक को रोका गया। बताया गया कि ट्रक में करीब 125 पेटी अंग्रेजी शराब की है। उन्होंने आबकारी विभाग को इसकी सूचना दी है। शराब वैध है या अवैध इसकी चौकी पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें