विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarkashi: मतांतरण के मामले में आरोपित महिला गिरफ्तार, ग्रामीणों को लोभ लालच देती थी ट्यूशन पढ़ाने वाली एकता

By Jagran NewsEdited By: Nirmala Bohra
Published: Fri, 13 Jan 2023 10:36 AM (IST)

Uttarkashi उत्तरकाशी की पुरोला पुलिस ने मतातंरण के मामले में आरोपित महिला एकता सिंह को देहरादून से गिरफ्तार किया है। ...और पढ़ें

Uttarkashi: मतांतरण के मामले में आरोपित महिला गिरफ्तार
Uttarkashi: मतांतरण के मामले में आरोपित महिला गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी : Uttarkashi: उत्तरकाशी की पुरोला पुलिस ने मतातंरण के मामले में आरोपित महिला एकता सिंह को देहरादून से गिरफ्तार किया है। आरोपित को जेल भेज दिया गया है। पुरोला थाना क्षेत्र के छिबाला गांव में 23 दिसंबर को एक एनजीओ के कार्यालय में एक धर्म विशेष की प्रार्थना चल रही थी। इसी बीच हिंदू संगठन के कार्यकर्त्ता और ग्रामीण मौके पर पहुंचे।

आशा कौशल विकास केंद्र नाम के एनजीओ के संचालकों व हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हुआ। भाजपा नेता विरेंद्र सिंह रावत की तहरीर पर पुलिस ने एनजीओ संचालक जगदीश ठाकुर सहित सात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया। जांच के दौरान देहरादून निवासी एकता सिंह का नाम मामले में सामने आया। पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी ने बताया कि एकता सिंह को देहरादून से गिरफ्तार किया गया है।

आरोप है कि एकता सिंह 23 दिसंबर को पुरोला के छिबाला में मतांतरण की घटना के दौरान इस कार्यक्रम में शामिल हुई थी और पूर्व के कार्यक्रमों में भी शामिल होती थी। पुरोला में कमरा लेकर बच्चों को ट्यूशन भी पढ़ रही थी। एकता पर आरोप है कि मतांतरण के लिए कार्यक्रम में शामिल हुए ग्रामीणों को लोभ लालच देती थी।