सीएम धामी ने उत्तरकाशी को दी सौगात, धराली में सामुदायिक भवन और एप्पल ग्रेडिंग सेंटर का किया लोकार्पण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी के धराली में सामुदायिक भवन, दो एप्पल स्टोर और एप्पल ग्रेडिंग सेंटर का लोकार्पण ...और पढ़ें
-1776632158193_m.webp)
धराली में सामुदायिक भवनों का रिबन काटकर लोकार्पण करते सीएम पुष्कर सिंह धामी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी। उत्तरकाशी में गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के अवसर पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रभावित धराली में जाड़ी संस्थान की मदद से तैयार सामुदायिक भवन, दो एप्पल स्टोर व एप्पल ग्रेडिंग सेंटर का रिबन काटकर लोकार्पण किया।
इस अवसर पर उन्होंने जाड़ी संस्थान के द्वारा विषम परिस्थितियों में आपदा प्रभावितों परिवारों की मदद के लिए किए गए कार्यों की सराहना की।
हिमालयन पर्यावरण जड़ी बूटी एग्रो संस्थान जाड़ी के संस्थापक द्वारिका प्रसाद सेमवाल ने बताया कि उक्त सभी सामुदायिक भवन, एप्पल स्टोर व एप्पल ग्रेडिंग सेंटर का संचालन धराली युवा सहकारिता समिति के माध्यम से किया जा रहा है, जिसका लाभ क्षेत्र के लोगों को मिल रहा है।
कहा कि जाड़ी संस्थान ने आपदा प्रभावितों के लिए धराली आजीविका पुनर्स्थापना मिशन शुरू किया है, जिसमें विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। आपदा प्रभावितों के बच्चों को स्कूली फीस मुहैया कराने से लेकर उनके लिए आवासीय मदद भी उपलब्ध कराई जा रही है।
इस मौके पर गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान, मुख्यमंत्री के गढ़वाल समन्वयक किशोर भट्ट, दायित्वधारी प्रताप सिंह रावत, बंगलुरू से आए डोनेटकार्ट फाउंडेशन के सीटी चैतन्य सहित धराली युवा सहकारिता के रजत पंवार,जय देव पंवार, मंजुल, आलोक, शाश्वत, आशीष सेमवाल, अश्मित राजमणि सहित ग्राम पंचायत के लोग मौजूद रहे।
