विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CM पुष्कर सिंह धामी का ऐलान, महिला उम्मीदवारों को उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा देगी प्राथमिकता

Published: Sun, 19 Apr 2026 11:38 PM (IST)

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि भाजपा उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में महिला उम्मीदवारों को प्राथमिकता देगी। उन्होंने नारीशक्ति वंदन अधिनियम पर कांग्रेस के विरोध को महिला विरोधी मानसिकता बताया।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। 

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, देहरादून। नारीशक्ति वंदन अधिनियम संशोधन विधेयक को लेकर भले ही कांग्रेस समेत इंडी गठबंधन ने रोड़ा अटकाया हो, लेकिन भाजपा महिला सशक्तिकरण की नई इबारत लिखेगी।

इसके लिए राज्य में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में जिन भी सीटों पर महिलाएं चुनाव लड़ने की इच्छुक होंगी, वहां उन्हें पार्टी प्राथमिकता देगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को प्रदेश भाजपा मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में यह बात कही।

उन्होंने नारीशक्ति वंदन अधिनियम को लेकर कांग्रेस समेत विपक्ष के रवैये को आड़े हाथ लिया। साथ ही कहा कि महिला अधिकारों की लड़ाई में बाधा को जीत बताना विपक्ष की महिला विरोधी मानसिकता का परिचायक है।

मुख्यमंत्री ने नारीशक्ति वंदन अधिनियम संशोधन विधेयक के खिलाफ कांग्रेस समेत विपक्ष की वोटिंग को अन्यायपूर्ण करार दिया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का इतिहास और मंशा हमेशा महिला विरोधी रही है। कांग्रेस ने इंडी गठबंधन के साथ मिलकर संसद में जो किया, उसका जवाब जनता उसे वोट के अधिकार से देगी।

उन्होंने कहा कि जिस तरह मातृशक्ति के सामर्थ्य से यह दशक उत्तराखंड का बन रहा है, ठीक उसी तरह महिला आरक्षण के विकल्प रहित संकल्प को भाजपा अवश्य साकार करके रहेगी।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य निर्माण से लेकर यहां के पारिवारिक, सामाजिक और आर्थिक जीवन में मातृशक्ति का योगदान अतुलनीय है।

यदि यह संविधान संशोधन विधेयक पारित हो जाता तो मातृशक्ति को राजनीतिक रूप से सशक्त और नीति निर्माण में उसकी मजबूत भागीदारी सुनिश्चित होती।

ऐसे में महिलाओं के संवैधानिक अधिकारों को टालना केवल विधायी देरी नहीं, बल्कि सामाजिक प्रगति में भी बाधा उत्पन्न करना है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण और संतुलित प्रतिनिधित्व के लिए भाजपा पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है।

यह भी पढ़ें- CM धामी का विपक्ष पर हमला, बोले- नारीशक्ति वंदन विधेयक का विरोध आधी आबादी के अधिकारों पर चोट

यह भी पढ़ें- धामी सरकार का बड़ा प्लान, चारधाम यात्रा के लिए बनेंगे 13 नए रास्ते; नहीं मिलेगा जाम का झाम