Move to Jagran APP

घाटे में चल रही बड़कोट गैस एजेंसी होगी बंद

संवाद सूत्र, बड़कोट : उत्तरकाशी जनपद के बड़कोट और देहरादून जनपद के त्यूणी में संचालित

By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Dec 2018 06:38 PM (IST)Updated: Sat, 15 Dec 2018 06:38 PM (IST)
घाटे में चल रही बड़कोट गैस एजेंसी होगी बंद

संवाद सूत्र, बड़कोट : उत्तरकाशी जनपद के बड़कोट और देहरादून जनपद के त्यूणी में संचालित गढ़वाल मंडल विकास निगम की गैस एजेंसियों को बंद करने के आदेश हुए हैं। जिसके गढ़वाल मंडल विकास निगम के विपणन एवं प्रबंधन के महाप्रबंधक ने एक जनवरी 2018 से सप्लाई बंद करने के साथ एजेंसी बंद करने के निर्देश दिए हैं। एजेंसी बंद होने के आदेश से व्यापारियों व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों में खासा आक्रोश व्याप्त है।

loksabha election banner

नगर पालिका बड़कोट व ग्रामीण क्षेत्रों में पिछले कई वर्षों से भारत गैस की सप्लाई यमुना गैस सर्विस के नाम से गढ़वाल मंडल विकास निगम के कर्मचारी करते आए हैं। यमुना गैस सर्विस के पास इस समय तीन हजार से भी अधिक गैस उपभोक्ता पंजीकृत हैं। जिनमें खरादी, हनुमानचट्टी, सरनोल, गडोली क्षेत्र के उपभोक्ता शामिल हैं। लेकिन यमुना गैस सर्विस को एक जनवरी 2019 से बन्द करने संबंधी आदेश कार्यालय पर चस्पा किया गया है। जिसमें गढ़वाल मंडल विकास निगम के महाप्रबंधक बीएल राणा ने यमुना गैस सर्विस के स्थानीय प्रभारी को एक जनवरी से एजेंसी बन्द करने के निर्देश दिए हैं। एजेंसी बन्द करने का कारण घाटे में होना बताया गया है। गैस एजेंसी बन्द करने के आदेश से स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। व्यापार मंडल बड़कोट के अध्यक्ष राजाराम जगूड़ी, महामंत्री सोनू मीर ने गैस एजेंसी बंद करने के फैसले को वापस न लेने पर गढ़वाल मंडल विकास निगम के खिलाफ बाजार बंद कर जाम लगाने की चेतावनी दी है। व्यापार मंडल ने एजेंसी बन्द होने की स्थिति में गढ़वाल मंडल विकास निगम के विरुद्ध आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी हैं। व्यापार मंडल अध्यक्ष राजाराम जगूड़ी ने पत्रकारों से कहा कि सोमवार को उपजिलाधिकारी बड़कोट से वार्ता कर इस संबंध में विचार विमर्श किया जायेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.