Move to Jagran APP

पर्यावरण संरक्षण के रूप में मनाया मोदी का जन्मदिन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा सहित अन्य संगठनों ने कई कार्यक्रम आयोजित किए।

By JagranEdited By: Published: Thu, 17 Sep 2020 11:25 PM (IST)Updated: Fri, 18 Sep 2020 05:15 AM (IST)
पर्यावरण संरक्षण के रूप में  मनाया मोदी का जन्मदिन
पर्यावरण संरक्षण के रूप में मनाया मोदी का जन्मदिन

जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा सहित अन्य संगठनों ने कई कार्यक्रम आयोजित किए।

loksabha election banner

गंगोत्री विधायक गोपाल रावत ने श्याम स्मृति वन में पौधारोपण किया। जिसमें उन्होंने अखरोट, देवदार, आंवला, दालचीनी, अर्जुन,बेलपत्र, तुलसी एवं गिलोय आदि औषधीय प्रजाति के पौधों का रोपण किया। इस अवसर पर पर्यावरण प्रेमियों ने जल, जंगल और जमीन को बचाने की शपथ ली गई। इस अवसर पर पर्यावरण प्रेमी प्रताप सिंह पोखरियाल, भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश चौहान, हरीश डंगवाल, जयवीर चौहान, दयाल सिंह पोखरियाल, शिक्षक डॉ. शंभू प्रसाद नौटियाल, मंगल सिंह पंवार एनआरएमएस समन्वयक वीरेन्द्र ठाकुर आदि मौजूद थे। इसके अलावा भाजपा ने जिला अस्पताल में पहुंचकर मरीजों का हालचाल जाना और हरसंभव मदद का भरोसा दिया। गंगा विचार मंच उत्तराखंड के संयोजक लोकेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में भाजपा डुंडा मंडल की ओर से नाकुरी में मां गंगा के तट पर सभी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वस्थ जीवन की कामना की शपथ ली। साथ ही नाकुरी शिव मंदिर परिसर में देवदार के 100 पौधों का रोपण किया। नाकुरी घाट और गंगा में स्वच्छता अभियान भी चलाया। वहीं नौगांव में भाजपा मंडल की ओर से दिव्यांग विजय पब्लिक स्कूल तुनाल्का में प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया। स्वच्छता अभियान के साथ दिव्यांगों को फल भी वितरित किए गए। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम डोभाल, मंडल अध्यक्ष मीना रावत सुनीता नौटियाल, विद्यालय की प्रंबधक विजय लक्ष्मी जोशी आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.