Move to Jagran APP

सेब महोत्सव के नाम सरकारी धन लग रहा ठिकाने

संवाद सहयोगी उत्तरकाशी हर्षिल में आयोजित सेब महोत्सव को लेकर कांग्रेस ने प्रशासन और सर

By JagranEdited By: Published: Wed, 23 Oct 2019 05:21 PM (IST)Updated: Wed, 23 Oct 2019 05:21 PM (IST)
सेब महोत्सव के नाम सरकारी धन लग रहा ठिकाने

संवाद सहयोगी, उत्तरकाशी : हर्षिल में आयोजित सेब महोत्सव को लेकर कांग्रेस ने प्रशासन और सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष जगमोहन सिंह रावत ने कहा कि सेब महोत्सव के नाम पर केवल नाटक किया जा रहा है। काश्तकारों की समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कांग्रेस कार्यकाल में काश्तकारों के लिए झाला के पास कोल्ड स्टोर खोला गया था, लेकिन उस कोल्ड स्टोर में काश्तकारों को सेब रखने के लिए ट्रे उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। इसके अलावा सेब की ब्रांडिंग के लिए हर्षिल एप्पल व उत्तराखंड एप्पल की लोगो की पेटियां उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं।

loksabha election banner

बुधवार को गढ़वाल मंडल विकास निगम उत्तरकाशी में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कांग्रेस के जिलाध्यक्ष जगमोहन सिंह रावत ने कहा कि इस बार हर्षिल घाटी में सुक्की से लेकर धराली मुखवा तक काफी अच्छी मात्रा में सेब का उत्पादन हुआ है। लेकिन, सेब काश्तकारों के सामने सबसे बड़ी समस्या सेब बेचने को लेकर आ रही है। सरकार और जिला प्रशासन केवल सरकारी धन को ठिकाने लगाने में लगे हुए हैं। लाखों रुपये सेब महोत्सव में खर्च किए जा रहे हैं।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में धराशायी हो गई है। जिले में पंचायत चुनाव में ज्यादातर कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों की जीत हुई है। निवर्तमान जिला पंचायत बोर्ड पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस जिला पंचायत में अध्यक्ष पद पर ऐसा प्रत्याशी नियुक्त करेगी जो कोर्ट के चक्कर नहीं लगाएगा। कांग्रेस जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुख पद पर भी अपना परचम लहरायेगी।

इस मौके पर गंगोत्री के पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने कहा कि प्रदेश सरकार जनता के साथ छलावा कर रही है। जिला प्रशासन की ओर से हर्षिल में आयोजित सेब महोत्सव में स्थानीय काश्तकारों को ठगा जा रहा है और सरकारी धन को ठिकाने लगाया जा रहा है। प्रदेश सरकार हर्षिल क्षेत्र के सेब का समर्थन मूल्य निर्धारित नहीं कर पा रही है, जिससे सेब के काश्तकार परेशान हैं। पूर्व की कांग्रेस सरकार ने आपदा के समय छह करोड़ रुपये हर्षिल के काश्तकारों को दिए थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.