विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 30, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हर्षिल में होगा एप्पल फेस्टिवल

By JagranEdited By:
Published: Mon, 30 Sep 2019 07:31 PM (IST)Updated: Tue, 01 Oct 2019 06:31 AM (IST)

जागरण संवाददाता उत्तरकाशी इस बार भी सेब महोत्सव (एप्पल फेस्टिवल) हर्षिल में होगा। इसके लि

हर्षिल में होगा एप्पल फेस्टिवल
हर्षिल में होगा एप्पल फेस्टिवल

जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी : इस बार भी सेब महोत्सव (एप्पल फेस्टिवल) हर्षिल में होगा। इसके लिए जिला प्रशासन को निर्वाचन आयोग से अनुमति भी मिल चुकी है। महोत्सव का आयोजन 8 अक्टूबर व 9 अक्टूबर को होगा। इसमें सेब प्रदर्शनी के अलावा काफी रोचक कार्यक्रम इसमें जोड़े गए हैं। इन दो दिनों के कार्यक्रम में हैरीटेज वॉक, नेचर वॉक में लामाटेकरी व सात साल का भ्रमण भी शामिल है।

सोमवार की शाम को जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने सेब महोत्सव को लेकर बैठक की। जिसमें जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने कहा कि आचार संहिता के कारण सेब महोत्सव का कार्यक्रम नगर क्षेत्र में किया जा रहा था। स्थानीय लोगों की मांग पर निर्वाचन आयोग से हर्षिल में सेब महोत्सव कराने के लिए अनुमति मांगी गई। आयोग से भी हर्षिल में महोत्सव कराने के लिए अनुमति मिल चुकी है। अब हर्षिल में सेब महोत्सव के साथ हैरीटेज वॉक होगी। यह वॉक हर्षिल से बगोरी गांव में होगी। पर्यटकों को बगोरी गांव का भ्रमण कराया जाएगा। इसके अलावा हर्षिल के निकट लामाटेकरी में नेचर वॉक कराई जाएगी। धराली के निकट सात ताल में भी बीते वर्ष की तरह ट्रैकिग होगी। साथ ही इस बार हर्षिल घाटी के पुराने बर्तन, आभूषण, औजार, वाद्ययंत्र, कपड़े आदि की प्रदर्शनी भी कराई जाएगी। इसके लिए उन्होंने पर्यटन विभाग, उद्यान विभाग के अलावा अन्य विभागों के अधिकारियों को भी जिम्मेदारी दी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।